Stock MarketStock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 24 October | सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त: ये 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी


मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 24 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की तेजी है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं FMCG और IT शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.13% की बढ़त है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.09% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.50% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • 23 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.96% गिरकर 42,514 पर और S&P 500 0.92% गिरकर 5,797 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.60% गिरकर 18,276 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 23 अक्टूबर को ₹5,684 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹6,039 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट साथ 80,081 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 36 अंक की गिरावट रही, ये 24,435 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version