Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 9 October | सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी में भी 200 अंक की बढ़त, बैंकिंग, ऑटो सहित NSE के सभी सेक्टर चढ़े


मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 9 अक्टूबर को 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की बढ़त है, ये 25,210 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 12 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

घरेलू निवेशकों ने ₹7,000.68 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.62% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.01% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 6.58% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 8 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.30% चढ़कर 42,080 पर और नैस्डैक 1.45% चढ़कर 18,182 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.97% बढ़कर 5,751 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8 अक्टूबर को ₹5,729.60 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹7,000.68 करोड़ के शेयर खरीदे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग के IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह IPO टोटल 1.96 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 3.52 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.02 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 8 अक्टूबर को सेंसेक्स 584 अंक की तेजी के साथ 81,634 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 217 अंक की तेजी रही, ये 25,013 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,322 अंक चढ़कर 55,439 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.11% की तेजी थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version