Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 8 October | सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी भी 20 अंक चढ़ा, IT और बैंकिंग शेयरों में मामूली बढ़त


मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 8 अक्टूबर को 100 अंक की तेजी के साथ 81,170 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 24,820 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयर मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.20% की गिरावट है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 7.38% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.73% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 7 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.94% गिरकर 41,954 पर और नैस्डैक 1.18% गिरकर 17,923 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.96% गिरकर 5,695 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 अक्टूबर को ₹8,293.41 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹13,245.12 करोड़ के शेयर खरीदे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO आज ओपन होगा

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक गिरकर 54,117 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 10 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version