Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 7 October | सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 150 अंक गिरा, बैंकिग, फार्मा सहित सभी सेक्टर लुड़के


मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,270 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 24,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। बैंकिग, फार्मा सहित NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। बैंकिग, फार्मा सहित NSE के सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.86% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.20% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.89% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • 4 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.81% चढ़कर 42,352 पर और नैस्डैक 1.22% चढ़कर 18,137 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.90% चढ़कर 5,751 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 अक्टूबर को ₹9,896.95 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹8,905.08 करोड़ के शेयर खरीदे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO कल ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

शुक्रवार को बाजार में थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 808 अंक (0.98%) की गिरावट के साथ 81,688 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 200 अंक (0.93%) की गिरावट रही, ये 25,049 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 2.53% गिरा था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version