Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 4 October | सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी में भी 170 अंक की तेजी, मीडिया और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी में बढ़त


मुंबई55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 700 अंक की तेजी के साथ 83,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंक की तेजी है, ये 25,420 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। मीडिया और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

विदेशी निवेशकों ने ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.47% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.26% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 3 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.44% गिरकर 42,011 पर और नैस्डैक 0.037% गिरकर 17,918 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.17% गिरकर 5,699 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3 अक्टूबर को ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹12,913.96 करोड़ के शेयर खरीदे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी

इससे पहले कल यानी 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑटो,एनर्जी, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। BPCL, श्रीराम फाइनेंस और L&T के शेयर्स में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। ये निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं JSW स्टील का शेयर 1.33% की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version