Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 25 October | सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट: निफ्टी भी 270 अंक से ज्यादा गिरा; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर लुढ़के


मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 25 अक्टूबर को सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 270 अंक की गिरावट है, ये 24,130 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंट्रल बैंक, पीएनबी और कैनरा बैंक के शेयर 5% नीचे

सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.34% गिरा है। सेंट्रल बैंक, पीएनबी और कैनरा बैंक के शेयरों में 5% की गिरावट है। मेटल और ऑटो इंडेक्स में भी करीब 3% की गिरावट है। रियल्टी और मेटल इंडेक्स करीब 2.5% नीचे हैं।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.97% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.35% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • 24 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% गिरकर 42,374 पर और S&P 500 0.21% चढ़कर 5,809 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.76% चढ़कर 18,415 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 24 अक्टूबर को ₹5,062.45 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,620.47 करोड़ के शेयर खरीदे।

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का IPO ओपन हुआ

ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 29 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 4 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पढ़े पूरी खबर

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

इससे पहले कल यानी 24 अक्टूबर को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 16 अंक की गिरावट के साथ 80,065 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 36 अंक की गिरावट रही, ये 24,399 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली थी। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और IT शेयर्स में गिरावट देखने को मिली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version