Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 21 October | सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी: 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त


मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 21 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,950 पर कारोबार कर रहा है।

IT, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। HDFC बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में करीब 3% की तेजी है। वहीं ऑटो और एनर्जी के शेयर्स में आज गिरावट है।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.33% की तेजी रही है। कोरिया का कोस्पी 0.76% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.62% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 18 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.08% चढ़कर 43,275 पर और नैस्डैक 0.63% चढ़कर 18,489 पर बंद हुआ। S&P 500 0.40% चढ़कर 5,864 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 18 अक्टूबर को ₹5,485 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,214 करोड़ के शेयर खरीदे।

आज से ओपन होंगे 2 IPO

आज यानी 21 अक्टूबर से 2 IPO इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। ये IPO दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी के रहेंगे। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 218 अंक की तेजी के साथ 81,224 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही, ये 24,854 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version