Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 18 October | सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 100 अंक गिरा, बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टर लुढ़के


मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 18 अक्टूबर को 350 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। बैंकिंग और ऑटो सहित सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.38% की तेजी है। कोरिया का कोस्पी 0.39% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 17 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.37% चढ़कर 43,239 पर और नैस्डैक 0.036% चढ़कर 18,373 पर बंद हुआ। S&P 500 0.017% की गिरावट के साथ 5,841 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 17 अक्टूबर को ₹7,421.40 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,979.83 करोड़ के शेयर खरीदे।

हुंडई मोटर इंडिया का IPO टोटल 2.37 गुना सब्सक्राइब कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर हुंडई मोटर इंडिया का IPO आखिरी दिन टोटल 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 0.50 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 6.97 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

22 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 15 अक्टूबर को ओपन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 17 अक्टूबर को सेंसेक्स 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 221 अंक गिरा, ये 24,749 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 814 अंक गिरकर 56,589 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.76 % गिरा था।

—————————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6,506 करोड़ का मुनाफा: रेवेन्यू सालाना 5% बढ़कर ₹40,986 करोड़; प्रति शेयर ₹21 डिविडेंड देगी कंपनी

भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 6,506 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.7% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 6,212 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 40,986 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 5.1% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी Q2 FY23-24 में टेक कंपनी ने 38,994 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है। पढ़े पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version