Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 16 October | सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और FMCG शेयर्स फिसले


मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,000 पर कारोबार कर रहा है।

आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.43% और चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.40% ऊपर कारोबार कर रहा है।
  • 15 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% गिरकर 42,740 पर और नैस्डैक 1.01% गिरकर 18,315 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.76 फिसलकर 5,815 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 15 अक्टूबर को ₹1,748 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹ करोड़ के शेयर खरीदे।

आज हुंडई इंडिया के IPO का दूसरा दिन

हुंडई इंडिया के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 15 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ 81,820 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट रही, ये 25,057 पर बंद हुआ था।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version