Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 15 October | सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी: ये 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और ऑटो शेयर चढ़े


मुंबई29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 15 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,200 पर कारोबार कर रहा है।

आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल और FMCG शेयर्स में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हांगकांग के हैंग सेंग में 1.27% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.52% की गिरावट है।
  • 14 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.47% चढ़कर 43,065 पर और नैस्डैक 0.87% चढ़कर 18,502 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.77% बढ़कर 5,859 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 14 अक्टूबर को ₹3,731 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,278 करोड़ के शेयर खरीदे।

आज से हुंडई इंडिया के IPO में निवेश का मौका

हुंडई इंडिया का IPO आज यानी 15 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी। पूरा खबर पढ़ें

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 15 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 591 अंक की तेजी के साथ 81,973 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 163 अंक की तेजी रही, ये 25,127 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version