• Whatsapp
  • Phone
  • News
  • Bareilly Business
  • Add Post
  • Register
  • Login
Home न्यूज़

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 12 September | सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त, सभी सेक्टर के शेयर चढ़े

bareillyonline.com by bareillyonline.com
12 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 25,020 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है।

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.77% और कोरिया के कोस्पी में 1.55% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.91% चढ़ा हुआ है और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% गिरा है।
  • 11 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.31% चढ़कर 40,861 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 2.17% चढ़ा, ये 17,395 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 1.07% की बढ़त के साथ 5,554 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 सितंबर को ₹1,755.00 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹230.90 करोड़ के शेयर खरीदे।

PN गाडगिल ज्वैलर्स के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन

PN गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। यह IPO 10 सितंबर को ओपन हुआ था। दो दिन में PN गाडगिल ज्वैलर्स का IPO टोटल 7.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

रिटेल कैटेगरी में IPO 7.28 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.10 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 16.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। 17 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 11 सितंबर शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 398 अंक की गिरावट के साथ 81,523 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 122 अंक की गिरावट थी, ये 24,918 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 16 में तेजी थी। निफ्टी FMCG छोड़कर सभी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 week ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version