• Whatsapp
  • Phone
  • News
  • Bareilly Business
  • Add Post
  • Register
  • Login
Home न्यूज़

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 11 September | शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स में 40 अंक और निफ्टी में 10 अंक की गिरावट; बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

bareillyonline.com by bareillyonline.com
11 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 81,880 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 10 अंक की गिरावट है, ये 25,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 में तेजी और 29 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में आज गिरावट

  • आज 3 कंपनियों के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन है। इसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, क्रॉस लिमिटेड और टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड शामिल हैं। 16 सितंबर को ये स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगी।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.81% और कोरिया के कोस्पी में 0.22% की गिरावट है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.45% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.92% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 10 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.23% गिरकर 40,736 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.84% चढ़ा, ये 17,025 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.45% की बढ़त के साथ 5,495 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 सितंबर को ₹2,208.23 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹275.37 करोड़ के शेयर बेचे।

वेस्टर्न कैरियर्स का IPO कल ओपन होगा लाइट लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कल ओपन होगा। निवेशक 18 सितंबर तक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 492.88 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी टोटल 28,655,813 शेयर बेचेगी।

इसमें 400 करोड़ रुपए के 23,255,813 फ्रेश शेयर और कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 92.88 करोड़ रुपए के 5,400,000 शेयर बेच रहे हैं। 23 सितंबर कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 10 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 361 अंक की तेजी के साथ 81,921 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट थी। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी थी। ये 25,041 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 के 34 शेयर्स में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 week ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version