Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 10 October | सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा, NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त


मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 10 अक्टूबर को 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,880 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 25,110 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹4,562.71 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.30% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.53% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.73% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 1.03% चढ़कर 42,512 पर और नैस्डैक 0.60% चढ़कर 18,291 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.71% बढ़कर 5,792 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 9 अक्टूबर को ₹4,562.71 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,508.61 करोड़ के शेयर खरीदे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन के IPO के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। दो दिन में यह IPO टोटल 4.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 6.76 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.91 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 2.59 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 167 अंक की गिरावट के साथ 81,467 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 31 अंक की गिरावट रही, ये 24,981 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 670 अंक चढ़कर 56,110 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 में तेजी थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version