Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 1 October | सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 84,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा; मेटल, FMCG और ऑटो शेयर्स में गिरावट


मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महीने के पहले कारोबारी दिन आज यानी 1 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, FMCG और ऑटो शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं IT शेयर्स में आज तेजी है।

एशियाई बाजार में बढ़त

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.47% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.43% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 8.06% की बढ़त है।
  • 30 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.04% चढ़कर 42,330 पर और नैस्डैक 0.38% चढ़कर 18,189 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.42% बढ़कर 5,762 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 30 सितंबर को 9,791 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,645 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

ट्रांजैक्शन फीस घटी: स्लैब स्ट्रक्चर में NSE और BSE ने बदलाव किया

NSE और BSE ने कैश और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड के लिए लगने वाली ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव किया है। NSE में कैश मार्केट के लिए अब ट्रांजैक्शन फीस 2.97 रुपए/लाख ट्रेडेड वैल्यू होगी। वहीं, इक्विटी फ्यूचर्स में ट्रांजैक्शन फीस 1.73 रुपए/लाख ट्रेडेड वैल्यू होगी।

जबकि, ऑप्शंस में 35.03 रुपए/लाख प्रीमियम वैल्यू होगी। करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में NSE ने फ्यूचर्स के लिए ट्रांजैक्शन फीस 0.35 रुपए/लाख ट्रेडेट वैल्यू रखी है। करेंसी ऑप्शंस और इंटरेस्ट रेट ऑप्शंस में यह फीस 31.1 रुपए/लाख प्रीमियम वैल्यू होगी। पूरी खबर पढ़ें

सेगमेंट अब यूनिट स्लैब-वाइज (पहले)
कैश मार्केट 2.97 प्रति लाख ट्रेडेड वैल्यू 2.97 – 3.22
इक्विटी फ्यूचर 1.73 प्रति लाख ट्रेडेड वैल्यू 1.73 – 1.88
इक्विटी ऑप्शन्स 35.03 प्रति लाख प्रीमियम वैल्यू 29.50 – 49.50

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले महीने के पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 1272 अंक की गिरावट के साथ 84,299 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 368 अंक की गिरावट रही, ये 25,810 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version