• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update | Premier Energies IPO | सेंसेक्स 82,285 और निफ्टी ने 25,192 के ऑल-टाइम हाई बनाया: बाजार 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 पर बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक गिरा

bareillyonline.com by bareillyonline.com
29 August 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update | Premier Energies IPO | सेंसेक्स 82,285 और निफ्टी ने 25,192 के ऑल-टाइम हाई बनाया: बाजार 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 पर बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक गिरा
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई23 मिनट पहले

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

  • कॉपी लिंक

सेसेंक्स ने आज यानी 29 अगस्त को 82,285 और निफ्टी ने 25,192 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट रही।

BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक गिरा
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक की गिरावट के साथ 55,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप इंडेक्स में 134 अंक की गिरावट रही, ये 48,807 के स्तर पर बंद हुआ।

ज्यादातर एशियाई बाजार में गिरावट रही

  • रिलायंस, टाटा मोटर्स, ITC और बजाज फाइनेंस ने बाजार को ऊपर चढ़ाया। बाजार को बढ़ाने में सबसे ज्यादा रिलायंस के 133.53 पॉइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक ने बाजार को नीचे खींचा।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.024% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.53% की तेजी रही। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.50% और कोरिया का कोस्पी 1.02% गिरा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 28 अगस्त को ₹1,347.53 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹439.35 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 28 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.39% गिरकर 41,091 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.12% गिरा, ये 17,556 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.60% की गिरावट के साथ 5,592 के स्तर पर बंद हुआ।

प्रीमियर एनर्जीज का IPO दो दिन में टोटल 6.72 गुना सब्सक्राइब
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। दो दिन में प्रीमियर एनर्जीज का IPO टोटल 6.72 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 4.37 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 1.37 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 19.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 28 अगस्त को निफ्टी ने 25,129 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में यह उपरी स्तर से 77 अंक गिरकर 34 अंक की तेजी के साथ 25,052 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, सेंसेक्स में भी 73 अंक की तेजी रही, ये 81,785 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.