Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

Ice Cream Side Effects: डिनर के बाद रोज खाते हैं आइसक्रीम, तो जान लें इसके नुकसान | side effects of eating ice cream after dinner in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
12 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Side Effects of Eating Ice Cream After Dinner in Hindi: गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता है। खासकर, डिनर के बाद आइसक्रीम खाना हर व्यक्ति को पसंद होता है। गर्मियों में अधिकतर लोग रात के समय डिनर के बाद आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को खाना खाने के बाद अक्सर ही आइसक्रीम खाने की क्रेविंग होती है। हालांकि, आइसक्रीम में शुगर और कैलोरी बहुत अधिक होती है। ऐसे में आइसक्रीम को सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप भी आइसक्रीम का नियमित तौर पर सेवन करते हैं, तो इससे परहेज करना बहुत जरूरी होता है। आइसक्रीम खाने से डायबिटीज रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और इसकी वजह से कई अन्य तरह की दिक्कते भी हो सकती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं डिनर के बाद आइसक्रीम खाने के नुकसान (Ice Cream Khane ke Nuksan)–

डिनर के बाद आइसक्रीम खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Ice Cream After Dinner in Hindi

1. ब्लड शुगर लेवल बढ़ना

अगर आप डिनर के बाद आइसक्रीम खाते हैं, तो इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने से  शरीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ सकता है। इसकी वजह से डायबिटीज रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज है या फिर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको डिनर के बाद आइसक्रीम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

2. कफ दोष बढ़ता है

डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से कफ दोष बढ़ सकता है। खासकर, अगर आप रात को सोने से पहले आइसक्रीम खाते हैं, तो इससे कफ दोष बढ़ सकता है। इसलिए आपको डिनर के बाद आइसक्रीम बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम या खांसी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- आइसक्रीम खाने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

ice cream

3. डाइजेशन पर असर

डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से आपका पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। यह एसिडिटी या अपच का कारण बन सकता है। अगर आप भी खाना खाने के बाद आइसक्रीम का अक्सर ही सेवन करते हैं, तो इसका सेवन करने से बचें। आइसक्रीम खाने से डाइजेशन प्रभावित हो सकता है और आपकी हेल्थ खराब हो सकती है।

4. वेट गेन

अगर आप डिनर के बाद आइसक्रीम खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। आइसक्रीम में कैलोरी अधिक होती है, जिससे आपका वेट गेन हो सकता है। दरअसल, आइसक्रीम में कैलोरी और शुगर अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप आइसक्रीम का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे, तो इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है। अगर आप मोटापे का शिकार हैं, तो डिनर के बाद आइसक्रीम का सेवन बिल्कुल न करें।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा आइसक्रीम खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बच्चे जरूर बरतें सावधानी

आइसक्रीम खाने का सही समय क्या है?

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आप खाना खाने से एक घंटे पहले आइसक्रीम खा सकते हैं। या आप दिन के समय आइसक्रीम खा सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

4 days ago
edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

महुली गंगा घाट का पीपा पुल बंद

20 hours ago
edit post
बरेली बिज़नेस

नबी हसन गिरफ्तार – मादरा‍से में नाबालिग से कई महीनों तक दुष्कर्म

20 hours ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version