• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Shani 2024: साल 2024 में शनि देव इन राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, हर क्षेत्र में कमाएंगे अपना नाम

bareillyonline.com by bareillyonline.com
6 February 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

शनिदेव को कलियुग का दंडाधिकारी कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव कर्मों के आधार पर व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं। तो वहीं साल 2024 शनि का साल बताया जा रहा है। लोग शनि का नाम सुनकर डरते हैं। ऐसे में साल 2024 शनि का साल होने से न सिर्फ राशियों बल्कि देश-दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि शनि को न्यायप्रिय और क्रूर ग्रह माना जाता है। जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वहीं शनि ग्रह कर्म भाव का स्वामी है। इसलिए शनि का साल होने से इसका प्रभाव नौकरी और व्यवसाय आदि पर भी देखने को मिलेगा। 
ज्योतिष की मानें तो यह साल मेहनत का साल है। यदि इस साल कोई कड़ी मेहनत करता है, तो उसे इसका पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेगा। साल 2024 में न्याय के देवता शनि ग्रह कई राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। वहीं 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 तक शनि अस्त रहेंगे। जबकि 18 मार्च 2024 को शनि ग्रह उदित होगा। ऐसे में शनि कई राशियों को बंपर लाभ कराने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

इसे भी पढ़ें: Trigrahi Yog 2024: मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने से चमकेगा इन राशियों की किस्मत का सितारा

वृषभ राशि
बता दें कि साल 2024 में शनि की इस स्थिति का वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई अहम बदलाव होंगे। जिससे इनका पूरा जीवन ही बदल जाएगा। वृषभ राशि के जातकों के घर धन और सुख-समृद्धि आएगी। वहीं शनि की कृपा से आर्थिक लाभ होने के साथ ही आपको कई सुख-सुविधाएं भी मिलेंगी। वृषभ राशि के लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे और नौकरी व व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। वृषभ राशि के जातक विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। वित्तीय स्थिरता मिलने के साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है।
कर्क राशि
साल 2024 में शनि ग्रह कर्क राशि के जातकों को काफी शुभ परिणाम देने वाले हैं। कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस साल विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। वहीं साल 2024 में शनि के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को धन, उच्च पद और प्रतिष्ठा मिलेगी। शनि के उदय होने से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलेंगे और पैसों की बचत कर सकेंगे। 
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भी शनि काफी ज्यादा मेहरबान रहने वाला है। इस दौरान करियर में कई उपलब्धियां मिलेंगी और किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने के साथ आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस साल शनि ग्रह आपको करियर में बहुत अच्छी प्रगति देने वाले हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। धनु राशि के जातकों को इस साल अप्रत्‍याशित रूप से धन कमाने के अवसर मिलेंगे।

[ad_2]

Source link

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

बरेली में गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, गर्भ में पल रहे बच्चे की भी गई जान

भीड़ ने युवती को ‘चोर’ समझकर पीटा, हालत गंभीर

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

2 August 2025
edit post

बरेली में गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, गर्भ में पल रहे बच्चे की भी गई जान

2 August 2025
edit post

भीड़ ने युवती को ‘चोर’ समझकर पीटा, हालत गंभीर

2 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.