• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Shahrukh Khan is India’s highest tax payer, Fortune india released list of higest tax payer celebs of FY24 | फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट- शाहरुख सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब: 92 करोड़ टैक्स भरा, टॉप-5 में अमिताभ-सलमान; भारतीय प्लेयर्स में विराट सबसे आगे

bareillyonline.com by bareillyonline.com
4 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Shahrukh Khan is India’s highest tax payer, Fortune india released list of higest tax payer celebs of FY24 | फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट- शाहरुख सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब: 92 करोड़ टैक्स भरा, टॉप-5 में अमिताभ-सलमान; भारतीय प्लेयर्स में विराट सबसे आगे
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

2 घंटे पहले

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। उन्होंने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है।

किंग खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया। इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं। कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं।

टैक्स चुकाने के मामले में आमिर खान करीना कपूर, कपिल शर्मा और पंकज त्रिपाठी से भी पीछे है। पंकज ने 11 करोड़ तो आमिर ने 10 करोड़ टैक्स चुकाया। अक्षय कुमार टॉप-20 से बाहर हैं।

2022-23 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में हुआ 1300 करोड़ का इजाफा

  • 2023 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में 1300 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2022 में शाहरुख की नेटवर्थ 5116 करोड़ रुपए थी, जिसमें जवान और पठान की कामयाबी के बाद 8% की बढ़ोतरी हुई। शाहरुख की फिल्म पठान ने 1050 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने यश राज प्रोडक्शन के साथ फिल्म पठान को 60% प्रॉफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस चार्ज की थी।
  • फिल्म जवान को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था। ऐसे में ओटीटी और चैनल राइट्स का सीधा मुनाफा भी उन्हें ही मिला था। अब शाहरुख की नेटवर्थ 6411 करोड़ रुपए हो चुकी है, जिसके साथ शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं। कमाई के मामले में शाहरुख खान ने जैकी चैन (3359 करोड़ रुपए) और टॉम क्रूज (5039 करोड़ रुपए) को भी पीछे कर दिया है।

करीना कपूर बनीं सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वालीं फीमेल सेलेब
एक्ट्रेस करीना कपूर भारत की सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली फीमेल सेलेब हैं। एक्ट्रेस ने वित्तीय वर्ष 2024 में 20 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। इस लिस्ट में वो शाहिद कपूर और साउथ स्टार मोहनलाल से भी ऊपर हैं, जिन्होंने 18 करोड़ टैक्स चुकाया। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा 26 करोड़ रुपए टैक्स भरकर इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

अक्षय कुमार टॉप-20 में भी नहीं, बीते साल चुकाया था 25 करोड़ टैक्स

फॉर्च्यून की लिस्ट में अक्षय कुमार का टॉप-20 में भी नाम नहीं है। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2022-23 में उन्होंने 25 करोड़ रुपए टैक्स चुकाया था। 2023 में वो सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब भी थे। इसके लिए उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंस से सम्मान पत्र दिया गया था।

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के 5 सेलेब्स:7300 करोड़ नेटवर्थ के साथ शाहरुख टॉप पर, जूही सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से शाहरुख खान और जूही चावला समेत 5 सेलेब्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 7 हजार 300 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान टॉप पर हैं। उन्होंने इसी साल इस लिस्ट में डेब्यू किया है। वहीं इसमें दूसरे नंबर पर 4 हजार 600 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ जूही चावला का नाम है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.