Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Sensex gained 200 points, Nifty gained 60 points | सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी, निफ्टी 60 अंक चढ़ा: TCS के मजबूत तीमाही नतीजों के बाद IT इंडेक्स में करीब 2% की तेजी

bareillyonline.com by bareillyonline.com
12 July 2024
in न्यूज़
4 0
0
7
SHARES
37
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 12 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 60 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,400 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है।

TCS के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आज IT इंडेक्स में करीब 2% की तेजी है। TCS का शेयर करीब 3% चढ़कर 4030 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस करीब 1% चढ़ा है। टेक महिंद्रा और HCL टेक भी करीब आधा फीसदी ऊपर हैं।

मार्केट से जुड़ी तीन बड़ी बातें:

  • TCS ने गुरुवार को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। मजबूत नतीजों के बाद आज इसके शेयर में करीब 3% की तेजी है। इंफोसिस का शेयर भी करीब 1% चढ़ा है। इससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
  • गुरुवार को डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स ने खरीदारी की जबकि फॉरेन इन्वेस्टर्स ने बिकवाली। NSE के डेटा के अनुसार DIIs ने 1,676.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान FIIs ने 1,137.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए। नैस्डैक 1.95% गिरकर 18,283 अंक पर पहुंच गया। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% बढ़कर 39,753.75 अंक पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.88% की गिरावट रही।

TCS को पहली तिमाही में ₹12,040 करोड़ का मुनाफा
भारत की सबसे वैल्यूएबल IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कॉन्सोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 12,040 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 8.72% की बढ़ोतरी हुई है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,074 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कमाई की बात करें, तो अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 63,575 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर इसमें 5.44% की बढ़ोतरी हुई है।

TCS ने अपने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 10 रुपए लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश कहते हैं। TCS का शेयर कल 0.18% गिरकर 3,902 रुपए पर बंद हुआ था।

गिरावट में बंद हुए अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए। नैस्डैक 1.95% गिरकर 18,283.41 अंक पर पहुंच गया, जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% बढ़कर 39,753.75 अंक पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 0.88% की गिरावट रही। यह 5,584 के स्तर पर बंद हुआ।

FIIs की बिकवाली, DIIs ने खरीदारी की
गुरुवार को डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स (DIIs) ने खरीदारी की, जबकि फॉरेन इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बिकवाली। NSE के प्रोविजनल डेटा के अनुसार DIIs ने 1,676.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान FIIs ने 1,137.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

गुरुवार को बाजार फ्लैट बंद हुआ था
शेयर बाजार में 11 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 79,897 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 8 अंक की गिरावट रही, ये 24,315 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

4 days ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

8 hours ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version