SEBI NSDL IPO Approval Details Update; IDBI Bank NSE | SUUTI SBI HDFC | SEBI ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी के IPO को मंजूरी दी: 5.72 करोड़ शेयर्स बेचेंगे कंपनी के 6 मौजूदा शेयरहोल्डर्स, यह पूरी तरह का OFS होगा


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के IPO को मंजूरी दे दी है। देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी का यह इनिशियल पब्लिक ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, कंपनी के 6 मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 5.72 करोड़ शेयर्स की बिक्री की जाएगी।

IDBI बैंक की ओर से 2.22 करोड़ शेयर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने हिस्से के 1.80 करोड़ शेयर, यूनियन बैंक 56.25 लाख शेयर, स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया ( SUUTI) 34.15 लाख शेयर बेचेंगे। जबकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC अपने हिस्से से 40-40 लाख शेयर बेचेंगे।

देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी है NSDL

देश में 2 डिपॉजिटरी कंपनी NSDL और CDSL है। CDSL यानी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड पहले से ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। NSDL देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी है, जो लंबे समय से IPO लाने की तैयारी कर रही है।

NSDL की 1996 में स्थापना हुई थी। कंपनी ने 7 जुलाई 2023 को IPO लाने के लिए DRHP फाइल किया था, जिसे अगस्त 2023 में SEBI ने स्थगित कर दिया था। दरअसल, अगर कंपनी के खिलाफ कोई जांच चल रही हो या अन्य रेगुलेटरी बॉडीज से मांगी गई जानकारी में देरी हो रही है, तो SEBI किसी भी IPO को रोक सकता है।

एक साल में 106.54% चढ़ा CDSL का शेयर

CDSL के शेयर में एक साल में 106.54% की तेजी देखने को मिली है। 9 अक्टूबर 2023 को CDSL का शेयर प्राइस 654.28 रुपए था, जो अब बढ़कर 1,351.35 रुपए हो गया है। वहीं, पिछले 6 महीने में शेयर ने 43.93% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 5 में इसमें 6.06% की गिरावट देखने को मिली है।

DRHP क्या होता है?

DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है।

इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version