Satya Nadella Salary 2024 Hike Update; Microsoft CEO | Open AI | सत्या नडेला को 2024 में 665 करोड़ रुपए सैलरी मिली: 2023 के मुकाबले 63% ज्यादा, स्टॉक-बेस्ड इनकम बढ़ने से कंपनी ने लिया फैसला


नई दिल्ली36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी के CEO सत्या नडेला की सैलरी वित्त वर्ष 2024 के लिए 63% बढ़ाकर 79.1 मिलियन डॉलर (करीब 665 करोड़ रुपए) कर दिया है। वित्त वर्ष 2023 में नडेला की सैलरी 48.5 मिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू करीब 408 करोड़ रुपए) थी।

कंपनी जॉइन करने के बाद नडेला को मिलने वाली यह दूसरी सबसे बड़ी सैलरी है। इससे पहले 2014 में उन्हें 84 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली थी। गुरुवार को कंपनी ने स्टॉक फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।

नडेला की स्टॉक बेस्ड इनकम 71 मिलियन डॉलर हुई

कंपनी ने यह फैसला स्टॉक अवॉर्ड बढ़ने के कारण लिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ग्रोथ और ओपन AI में इन्वेस्टमेंट से कंपनी की मार्केट पोजिशन मजबूत हुई है।

इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन 31.2% बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर (252 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा हो गई। इससे सत्या नडेला की स्टॉक-बेस्ड इनकम पिछले साल के 39 मिलियन डॉलर (328 करोड़ रुपए) से बढ़कर 71 मिलियन डॉलर (597 करोड़ रुपए) हो गई है।

एपल के CEO टिम कुक को 2023 में 63.2 मिलियन डॉलर सैलरी मिली

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले CEO में एपल के टिम कुक हैं, इन्हें 2023 में 63.2 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली थी। वहीं, एनवीडिया के CEO के वित्त वर्ष 2024 में 31.2 मिलियन डॉलरी की सैलरी मिली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version