• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Samsung Galaxy A55 5G Galaxy A35 5G Price in India Launch Offers

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Samsung Galaxy A55 5G Galaxy A35 5G Price in India Launch Offers
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Samsung ने इस हफ्ते की शुरुआत में Samsung Galaxy A55 5G और Samsung Galaxy A35 5G लॉन्च किए थे। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च के दौरान इन स्मार्टफोन्स की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया। अब कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया है। नए गैलेक्सी ए-सीरीज स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले है और ये 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस हैं। Galaxy A55 5G Exynos 1480 SoC पर चलता है, जबकि Galaxy A35 5G में Exynos 1380 चिपसेट है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A55 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है, वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,99 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। यह Awesome Iceblue और Awesome Navy shades में आता है। Samsung Galaxy A35 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Awesome Lilac, Awesome Iceblue और Awesome Navy  में पेश किया गया है।

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

Samsung एचडीएफसी, वनकार्ड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कार्ड से खरीदारी पर 3,000 रुपये कैशबैक की पेशकश कर रहा है। इन कार्ड से नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं। ईएमआई ऑप्शन Galaxy A55 5G के लिए 1,792 रुपये और Galaxy A35 के लिए 1,732 रुपये से शुरू होते हैं। नए स्मार्टफोन आज Samsung.com पर लाइव कॉमर्स के जरिए सैमसंग एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 18 मार्च से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर है। इनमें 256GB तक स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलते हैं। ये 4 जनरेशन के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि है। 

Samsung Galaxy A55 5G में ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Galaxy A35 5G में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G दोनों में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। इनमें सैमसंग का नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी फीचर शामिल है। इनमें IP67 रेटिंग है जो कि पानी और धूल से बचाव प्रदान करती है। दोनों स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। Galaxy A55 5G में मेटल फ्रेम है जबकि Galaxy A35 5G में ग्लास बैक है।
 

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.