Samsung Galaxy A36 5G Listed on IMEI Database Confirmed Development Expected Specifications Details


ऐसा माना जा रहा है कि Samsung अपने दो A-सीरीज स्मार्टफोन मॉडल – Galaxy A56 और Galaxy A36 पर काम कर रहा है। इनमें से ज्यादा प्रीमियम मॉडल, Galaxy A56 को मॉडल नंबर SM-A566B के साथ हाल ही में IMEI डेटाबेस और Geekbench पर देखा गया था, जिसने इसकी मौजूदगी की ओर इशारा दिया। अब, Galaxy A36 5G को भी IMEI डेटाबेस पर लिस्टेड देखा गया है, जिसने इस स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की है। स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग में Samsung Galaxy A36 5G नाम का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि Samsung ने भारत में इसी साल मार्च में Galaxy A35 5G को लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy A35 5G को IMEI डेटाबेस पर गिज्मोचाइना द्वारा लिस्टेड देखा गया है। स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर – SM-A366B/DS और SM-A366U के साथ लिस्ट किया गया है, जो ग्लोबल और अमेरिकी मार्केट की ओर इशारा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मॉडल नंबर में DS का मतलब डुअल-सिम है, जो ग्लोबल मॉडल हो सकता है। वहीं, रिपोर्ट दावा करती है कि दूसरा मॉडल नंबर अमेरिका के लिए हो सकता है।

जैसा कि लिस्टिंग में मौजूद नाम से पता चलता है, अपकमिंग स्मार्टफोन 5G चिपसेट से लैस होगा। बता दें कि Samsung Galaxy A35 5G को 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। IMEI डेटाबेस में इसके अलावा, स्मार्टफोन को लेकर कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Samsung Galaxy A56 5G को गीकबेंच ब्राउजर पर देखा गया था और वहां इसके कई स्पेसिफिकेशन लिस्टेड थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका मॉडल नंबर SM-A566B है। इसमें Exynos 1580 SoC होने का अनुमान है, जो आठ कोर वाला प्रोसेसर होगा। इस चिपसेट में एक प्राइम कोर 2.91GHz पर क्लॉक किया गया होगा, जबकि तीन मिड कोर 2.60GHz पर कैप्ड और चार एफिशिएंसी कोर 1.95GHz पर क्लॉक्ड होंगे।

कथित हैंडसेट लगभग 6.67GB रैम और ARMv8 आर्किटेक्चर के साथ आ सकता है। यह Android 15 OS के साथ शिप हो सकता है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version