• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं मिलेट्स, लेकिन जरूर जान लें खाने का सही तरीका | right way to eat millets expert tells in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 May 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Right Way To Eat Millets: आज के समय में खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण इंसान बीमारियों का शिकार हो रहा है। डॉक्टर भी लोगों को यही सलाह देते हैं, कि बीमारियों से बचने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखें। खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो कमजोर होती ही है साथ ही शरीर के आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचता है। शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए मिलेट्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मिलेट्स यानी मोटे अनाज का सेवन भारत में पुराने समय से ही किया जा रहा है। पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा से युक्त मिलेट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं मिलेट्स खाने का सही तरीका और इसके फायदे।

मिलटेस खाने का सही तरीका क्या है?- What is The Bets Way To Eat Millets in Hindi

मिलेट्स कई तरह के होते हैं और हर मिलेट्स की अपनी खासियत होती है। आम भाषा में मिलेट्स को मोटे अनाज के नाम से भी जाना जाता है। ज्वार, बाजरा, कोदों, रागी आदि भारत में पाए जाने वाले मुख्य मिलेट्स हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने से बीमारियों के खतरे को कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “मिलेट्स का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गलत तरीके से इसका सेवन शरीर को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा इसे सही ढंग से ही खाना चाहिए।”

Right Way To Eat Millets

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं मिलेट्स से बनी ये ड्रिंक्स, शरीर रहेगा हेल्दी और कई समस्याओं में मिलेगा फायदा

मिलेट्स खाने का सही तरीका इस तरह से है-

1. संतुलित मात्रा में करें सेवन: मिलेट्स का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका बहुत ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे आप अन्य चीजों के साथ मिक्स करके भी खा सकते हैं।

2. मौसम के हिसाब से ही करें सेवन: मिलेट्स का सेवन मौसम के हिसाब से ही करना चाहिए। गर्म तासीर वाले मिलेट्स का सेवन गर्मी के मौसम में करने से नुकसान का खतरा रहता है। जैसे बाजरे का सेवन गर्मियों में करने से बचना चाहिए।

3. दाल और सब्जियों में मिक्स करें: मिलेट्स का सेवन सीधे करने के बजाय इसे सब्जियों, दाल आदि में मिक्स करके खाएं। इससे नुकसान का खतरा भी कम होगा और पोषक तत्व भी बढ़ जाएंगे।

4. खूब पानी पिएं: मिलेट्स का सेवन करने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। मिलेट्स खाने के बाद पानी कम पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 5 मिलेट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

मिलेट्स खाने के फायदे- Health Benefits of Millets in Hindi

मिलेट्स का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं। मिलेट्स खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

1. पोषण से भरपूर: मिलेट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होती है।

2. वजन कंट्रोल करे: मिलेट्स के सेवन से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

3. डायबिटीज में फायदेमंद: मिलेट्स का सेवन इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है और डायबिटीज में फायदेमंद होता है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद: मिलेट्स में मौजूद फाइबर, प्रोटीन समेत अन्य पोषक तत्व हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

सही ढंग से संतुलित मात्रा में मिलेट्स का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन किसी भी समस्या में बीमारी में करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। मिलेट्स में मौजूद पोशाक तत्व कई बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करते हैं। लेकिन इसका सेवन करते समय ऊपर बताई गई सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर प्रोटीन नहीं खाना चाहिए? डाइटिशियन से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

2 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version