Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Reliance Share Price; Q1 Results 2024 Impact | Reliance Earning And Profit | कमजोर नतीजे के बाद रिलायंस का शेयर करीब 3% गिरा: Q1FY25 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.45% कम रहा

bareillyonline.com by bareillyonline.com
22 July 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Reliance Share Price; Q1 Results 2024 Impact | Reliance Earning And Profit

मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहली तिमाही के नतीजे के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी कंपनी का शेयर 2.87% की गिरावट के साथ ₹3,021.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दरअसल, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में सालाना आधार पर 5.45% की गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15,138 करोड़ रुपए रहा।

वहीं, एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, कंपनी की आय (रेवेन्यू) सालाना आधार पर 12.04% की बढ़ी है। Q1FY25 में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,36,217 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 2,10,831 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। कंपनी ने शुक्रवार 19 जुलाई को मार्केट बंद होने के बाद नतीजे जारी किए थे।

इस साल अब तक 16.94% चढ़ा रिलायंस का शेयर
पिछले 5 दिन में रिलायंस के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक महीने में रिलायंस के शेयर ने 4.79% और 6 महीने में 13.70% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 16% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

सुबह 10 बजे कंपनी का शेयर शेयर 2.87% की गिरावट के साथ ₹3,021.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सुबह 10 बजे कंपनी का शेयर शेयर 2.87% की गिरावट के साथ ₹3,021.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी के चार मेन सेगमेंट है- ऑइल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, रिटेल, और जियो। यहां हम एक-एक कर सभी का परफॉर्मेंस बता रहे हैं…

1. रिलायंस जियो: डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना

  • भारत का नंबर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, रिलायंस जियो डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। जून तिमाही में जियो के नेटवर्क पर लगभग 45 एक्साबाइट डेटा की खपत हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33% ज्यादा है।
  • टेलिकॉम कंपनियों के प्रदर्शन को मापने के लिए ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) का इस्तेमाल होता है। लगातार तीसरी तिमाही में जियो का ARPU ₹181.7 पर स्थिर रहा। हालांकि, पिछले महीने की गई 13-25% टैरिफ बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में ARPU बढ़ने की संभावना है।
  • रिलायंस जियो लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 5,445 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 12% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q1FY-2024) में कंपनी को 4,863 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
  • अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 10.33% बढ़कर 26,478 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में 24,042 करोड़ रुपए की आय दर्ज की थी। वहीं, पिछली तिमाही (Q4FY24) के मुकाबले नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू 2%-2% बढ़ा है।

2. रिलायंस रिटेल: पहले तिमाही में 331 नए स्टोर खोले, कुल स्टोर 18,918 हुए

  • तिमाही में रिलायंस रिटेल को रिकॉर्ड 29.6 करोड़ फ़ुटफ़ॉल मिले, जो पिछले साल की समान अवधि में 24.9 करोड़ थे। यानी, फ़ुटफ़ॉल में 18.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिलायंस रिटेल ने 331 नए स्टोर खोले। कुल स्टोर की संख्या 18,918 हो गई।
  • डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स को बढ़ाने पर कंपनी का फोकस जारी रहा और इन चैनलों का कुल रेवेन्यू में 18% योगदान रहा। गर्मी के मौसम में एसी और रेफ्रिजरेटर की मांग बढ़ी। टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल ने टीवी की डिमांड को बढ़ा दिया।
  • रिलायंस रिटेल की आय में सालाना आधार पर 8.10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹75,630 करोड़ दर्ज किया गया। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 69,962 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था।
  • 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.6% बढ़ा है। जून तिमाही में रिलायंस रिटेल ने 2,549 करोड़ रुपए का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया। एक साल पहले की समाना तिमाही में ये 2,436 करोड़ रुपए था।

3. रिलायंस ऑइल टू केमिकल: कम ईंधन बिक्री, कमजोर वैश्विक मांग से कमजोर परफॉर्मेंस

  • O2C सेगमेंट ने पहली तिमाही में साल-दर-साल आधार पर आय में 18.1% की बढ़ोतरी दर्ज की है। पहली तिमाही में ये ₹1.57 लाख करोड़ रही। एक साल पहले की समान तिमाही यानी, Q1FY24 में ₹1.33 लाख करोड़ आय रही थी। वहीं पिछली तिमाही यानी, Q1FY24 में ₹1.43 लाख करोड़ थी।
  • ऑयल टू केमिकल बिजनेस में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के लिए EBITDA में 14.3% की गिरावट दर्ज की, जो कि 13,093 करोड़ रुपए रही। यह कमी मुख्य रूप से कम ईंधन बिक्री, कमजोर वैश्विक मांग और बाजार में प्रवेश करने वाली नई रिफाइनरियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण थी।
  • सेगमेंट के भीतर, ऑइल एंड गैस की आय ₹6,179 करोड़ रही। एक साल पहले की समान तिमाही में ये ₹₹4,632 करोड़ रुपए रही थी। यानी, सालाना आधार पर इसमें 33.4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछली तिमाही में आय 6,468 करोड़ रही थी। हायर रेवेन्यू मुख्यतः हाई वॉल्यूम के कारण था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

6 days ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version