[ad_1]
मुंबई10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी। कंपनी ने 29 अगस्त को अपनी AGM से पहले बोर्ड मीटिंग का ऐलान किया था।
शेयरधारकों को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का बोर्ड आज, 5 सितंबर को मीटिंग करेगा। 1:1 रेश्यो का मतलब है कि एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक के बदले एक शेयर मिलेगा।
1980, 1983, 1997, 2009 और 2017 के बाद यह छठी बार होगा जब कंपनी की ओर से अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी होंगे। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अभी निर्धारित नहीं की गई है। रिलायंस ने 29 अगस्त को अपनी AGM से पहले मीटिंग का ऐलान किया था।
शेयर प्राइस कम करने के लिए दिया जाता है बोनस
कंपनियां मुख्य रूप से अपने स्टॉक को रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ज्यादा एक्सेसिबल बनाने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं, खासकर जब शेयर की कीमत काफी बढ़ जाती है। 2024 में अब तक रिलायंस के शेयर 17% बढ़ चुके हैं और ₹3,000 के निशान से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
रिलायंस का शेयर एक साल में 24.55% बढ़ा
कंपनी के शेयर में आज करीब आधा फीसदी की गिरावट है। ये 3020 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक साल में रिलायंस का शेयर 24.55% चढ़ा है। वहीं बीते 6 महीने में शेयर लगभग फ्लैट रहा है। एक महीने में शेयर में करीब 5% की तेजी आई है।
रिलायंस AGM- जियो यूजर्स को 100GB फ्री-स्टोरेज देने का ऐलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 29 अगस्त को अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग में जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया था। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि इसमें जियो यूजर्स को 100 GB तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।
एनुअल जनरल मीटिंग से जुड़ी बड़ी बातें:
- इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम:रिलायंस ने नया इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम अपनाया है। कंपनी ने पिछले साल 17 लाख नौकरियां दी। वहीं कंपनी ने मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में रिसर्च और डेवलपमेंट पर ₹3,643 करोड़ से अधिक खर्च किया है।
- रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपए के पार: जियो फास्टैस्ट ग्रोइंग डिजिटल कंपनी बनी हुई है। इसका रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। इसने देश को 5G डार्क से 5G ब्राइट में तब्दील किया है। बीते साल जियो टू 5G का पूरे देश में रोलआउट कंप्लीट किया गया।
- जियो फोनकॉल AI लॉन्च: रिलायंस जियो ने एक नई AI-पावर्ड सर्विस, JioPhonecall AI लॉन्च की। यह नया AI फीचर Jio यूजर्स के रोजमर्रा के फोन कॉल में AI फीचर को इंटीग्रेट करता है। यूजर फोन कंवर्सेशन को रिकॉर्ड, ट्रांसक्रिप्ट और ट्रांसलेट कर सकेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग में बोलते हुए।
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 15,138 करोड़ रुपए का मुनाफा
एक महीने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी को इस तिमाही में 15,138 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर मुनाफे में 5.45% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में मुनाफा 16,011 करोड़ रुपए रहा था।
वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,36,217 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,10,831 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। यानी, सालाना आधार पर इसमें 12.04% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
[ad_2]
Source link