Ratan Tata Health Update; Tata Sons | Mumbai Breach Candy Hospital | रतन टाटा की तबीयत ठीक है: कहा- मैं रुटीन जांच के लिए अस्पताल आया, पहले खबर थी ICU में भर्ती हुए


मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन, रतन नवल टाटा (86) ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद कहा कि वह ठीक है और ज्यादा उम्र के कारण चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा- चिंता की कोई बात नहीं है।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था।

1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे रतन टाटा

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख बने हुए हैं।

रतन टाटा ने उन्हें सौंपी गई विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया है। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा।

रतन टाटा की लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version