Ratan Tata condition is serious, Ratan Tata Health Update; Tata Sons | Mumbai Breach Candy Hospital | रतन टाटा की हालत गंभीर: मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती, दो दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए गए थे


  • Hindi News
  • Business
  • Ratan Tata Condition Is Serious, Ratan Tata Health Update; Tata Sons | Mumbai Breach Candy Hospital

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रतन टाटा 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे। - Dainik Bhaskar

रतन टाटा 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (86 वर्ष) की हालत गंभीर है। न्यूज एजेंसी राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती कराया गया है। मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार (7 अक्टूबर) को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि, ‘मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। चिंता की कोई बात नहीं है।’

1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे रतन टाटा

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन, टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख बने हुए हैं।

रतन टाटा ने अपनी विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा।

रतन टाटा की लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version