• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

‘कैप्टन, हीरो, लेजेंड’, सुनील छेत्री सन्यास लेने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, शेयर की आइकॉनिक तस्वीर

bareillyonline.com by bareillyonline.com
7 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
‘कैप्टन, हीरो, लेजेंड’, सुनील छेत्री सन्यास लेने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, शेयर की आइकॉनिक तस्वीर
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Ranveer Singh, Sunil Chhetri- India TV Hindi

Image Source : X
रणवीर सिंह और सुनील छेत्री।

एक्टर रणवीर सिंह स्पोर्ट की तरफ अपने पैशन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में भी उनकी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट देखने को मिलती है। वह इंडिया को ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट करने वाले टॉप एथलीटों के भी फैन हैं। हाल ही में इंडियन फुटबॉल के लेजेंड सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। इससे इस खेल के एक युग का अंत हो गया है। इस खबर ने फैंस के बीच भावनाओं का सैलाब ला दिया है। ऐसे में रणवीर सिंह ने लेजेंडरी इंडियन फुटबॉलर को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की और एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया है। 

सुनील के सन्यास पर इमोशनल हुए रणवीर

कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील छेत्री की उपलब्धियों को याद किया। कई ने उनके योगदान की सराहना की। रणवीर सिंह भी सुनील की तारीफ करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। सुनील छेत्री के सन्यास लेने से रणवीर सिंह इमोशनल हो गए हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग जाहिर की है। रणवीर सिंह ने सुनील छेत्री के लिए इंस्टाग्राम पर आंसू वाले इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं। रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कैप्टन, हीरो, लेजेंड। सभी चीजों के लिए धन्यवाद।’ जो तस्वीर रणवीर सिंह ने शेयर की है वो काफी आइकॉनिक है। इस तस्वीर में सुनील अपनी 11 नंबर वाली जर्सी पहने दिख रहे हैं। उन्होंने अपना एक हाथ भी हवा में उठा रखा है। ये तस्वीर किसी मैच के दौरान ही ली गई है। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

बता दें, रणवीर सिंह जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। उनका एक्शन वाला अंदाज देखने को मिलेगा। रणवीर फिर से सिंबा की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इसके अलावा रणवीर सिंह ‘डॉन’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें बैजू बावरा और तख्त भी शामिल हैं। आखिरी बार एक्टर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post
‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

30 July 2025
edit post
बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

30 July 2025
edit post

आंवला: तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को रौंदा, गंभीर

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.