• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Ranveer Singh Don 3 | रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर छिपाया मुंह, वीडियो देख बोले फैंस- ‘डॉन 3’ का…

bareillyonline.com by bareillyonline.com
3 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Ranveer Singh Don 3 | रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर छिपाया मुंह, वीडियो देख बोले फैंस- ‘डॉन 3’ का…
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Ranveer Singh Don 3

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच बुधवार सुबह रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। इस दौरान रणवीर ने अपना चेहरे को मास्क से ढक रखा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद एक्टर के फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा
चेहरे पर मास्क लगाए हुए रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने पूछा कि क्या रणवीर ‘डॉन 3’ का लुक छिपा रहे हैं। वहीं, दूसरे ने कहा कि शायद रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ के लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि जरुर डॉन 3 का लुक छिपा रहे हैं नहीं तो इस गर्मी में कौन फुल कवर कपड़े पहनता है। बता दें कि रणवीर अक्सर पैपराजी को पोज देने के लिए मास्क हटा देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मास्क नहीं हटाया।

Fans Comment Ranveer Singh

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। कियारा फिल्‍म में रोमा का किरदार निभाएंगी। फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रणवीर आदित्य धर की ‘शक्तिमान’ में भी नजर आ सकते हैं। हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर के ‘शक्तिमान’ बनने पर ऐतराज जताया था। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में भी दिखाई देगें। बता दें, आखिरी बार रणवीर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.