• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

अनुष्का शर्मा का दिया तोहफा पहन इतराईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की गिफ्ट की फोटो, बोलीं- ‘अब भी प्यार है’

bareillyonline.com by bareillyonline.com
18 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
अनुष्का शर्मा का दिया तोहफा पहन इतराईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की गिफ्ट की फोटो, बोलीं- ‘अब भी प्यार है’
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Priyanka Chopra - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
प्रियंका-अनुष्का ने ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया था।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शूटिंग हो या फैमिली गैदरिंग, प्रियंका अपने फैंस से कुछ शेयर करना नहीं भूलतीं। अभिनेत्री ने पिछले दिनों अपनी फैमिली वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनके खूब चर्चे रहे। अब ग्लोबल स्टार का एक और पोस्ट सुर्खियों में है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के दिए एक गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। देसी गर्ल ने इस प्यारे से तोहफे के लिए अपनी दोस्त को थैंक यू भी कहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा के साथ जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया था और तभी से दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

प्रियंका चोपड़ा ने पहना अनुष्का शर्मा का दिया गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि वह अभी भी अनुष्का शर्मा के दिए इस तोहफे को नहीं भूल सकी हैं और आज भी उन्हें ये उतना ही पसंद है जितना तब था, जब उन्हें ये अनुष्का ने गिफ्ट के तौर पर दिया था। तो क्या है अनुष्का शर्मा का प्रियंका चोपड़ा को दिया ये तोहफा, जिसे ग्लोबल स्टार आज भी इतना पसंद करती हैं। दरअसल, अनुष्का ने कभी अपनी ‘दिल धड़कने दो’ को-स्टार को एक चाचा चौधरी वाली क्यूट सी टी-शर्ट गिफ्ट की थी, जो प्रियंका को आज भी बहुत पसंद है और इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने किया है।

अनुष्का के दिए गिफ्ट से प्रियंका चोपड़ा को आज भी है प्यार

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अनुष्का की दी चाचा चौधरी वाली टी-शर्ट पहने हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मुझे आज भी अपनी चाचा चौधरी वाली टी-शर्ट से प्यार है। थैंक यू अनुष्का शर्मा।’ फोटो में प्रियंका ब्लैक टी शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें रेड और व्हाइट चाचा-चौधरी वाला प्रिंट है। इस टी-शर्ट को ग्लोबल स्टार ने ब्लैक जॉगर्स के साथ पेयर किया है।

Priyanka Chopra

Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का ने गिफ्ट की थी प्रियंका चोपड़ा को चाचा चौधरी वाली ये टी-शर्ट।

अब इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब ‘सिटाडेल 2’ की शूटिंग की तैयारी में जुट गई हैं। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके अलावा वह अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में भी नजर आएंगी। इसमें ग्लोबल स्टार के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी होंगे और इसका निर्देशन इल्या नाइशुल्लर ने किया है। दूसरी तरफ प्रियंका अपकमिंग अमेरिकी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है। फिल्म में वह एक महिला समुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Revive Your Floors with Expert Carpet Cleaning Services

25 August 2025
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.