Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Pradosh Vrat Date 2024: इस दिन पड़ रहा है मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत, शिव जी को है बेहद प्रिय

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

माना जाता है कि इस शुभ दिन पर विधि-विधान से भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 02:16 PM (IST)

Updated Date: Thu, 14 Mar 2024 02:56 PM (IST)

Pradosh Vrat Date 2024: इस दिन पड़ रहा है मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत, शिव जी को है बेहद प्रिय
Pradosh Vrat march

HighLights

  1. दूसरा और अंतिम प्रदोष व्रत 22 मार्च 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा।
  2. कुछ भक्त भगवान शिव के रूप में भगवान नटराज की पूजा करते हैं।
  3. भगवान शिव के सामने व्रत करने का संकल्प लें।

Pradosh Vrat 2024 Date: धर्म डेस्क, इंदौर। : सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। यह भगवान शंकर और देवी पार्वती को समर्पित माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन पूरे श्रद्धा भाव से पूजा की जाए, तो भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस माह का दूसरा और अंतिम प्रदोष व्रत 22 मार्च 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा। आइए, जानते हैं कि इस दिन का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है।

प्रदोष व्रत महत्व (Pradosh Vrat 2024 Mantra)

यह इस माह का दूसरा और अंतिम प्रदोष व्रत है, जो शुक्रवार को पड़ रहा है। माना जाता है कि इस शुभ दिन पर विधि-विधान से भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा करने से परिवार में भी खुशियां आती हैं। इस दिन कुछ भक्त भगवान शिव के रूप में भगवान नटराज की पूजा करते हैं।

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat 2024 Puja Vidhi)

  • इस दिन भक्त को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
  • इसके बाद अपने मंदिर को साफ करें।
  • इसके बाद भगवान शिव के सामने व्रत करने का संकल्प लें।
  • शिव परिवार की मूर्ति को लकड़ी के चौकी पर स्थापित करें।
  • उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं।
  • भगवान शिव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • इस दिन देसी गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • भोलेनाथ को बेलपत्र अवश्य अर्पित करें।
  • सफेद पुष्पों की माला चढ़ाएं।
  • खीर का भोग जरूर लगाएं।
  • प्रदोष व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
  • अंत में आरती करें और पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

भगवान शिव को प्रसन्न करने का मंत्र

  • ओम पार्वतीपतये नम:।
  • ।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।
  • शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

5 days ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 day ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version