PM Modi inaugurated the India Mobile Congress | पीएम मोदी ने की इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत: 6G डेवलपमेंट पर अपडेट से लेकर सेमीकंडक्टर से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी, 15 अक्टूबर को 2024 इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें एडिशन की नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरुआत की। इसमें भारत में 6G डेवलपमेंट पर अपडेट पेश होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 अक्टूबर तक होगा।

‘द फ्यूचर इज नाउ’ थीम के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, IoT, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी घोषणाओं के अलावा, 5G के यूज केस भी शोकेस किए जाने की संभावना है।

भारत के इस टेक इवेंट में दुनियाभर के 190 से भी ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (WTSA) 2024 का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे पहली बार भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version