• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Petrol-Diesel Subhash Chandra SEBI Chairperson Nifty Sensex । Business Brief | पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं: सुभाष चंद्रा बोले-मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट, निफ्टी ने लगातार 14 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया

bareillyonline.com by bareillyonline.com
4 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Petrol-Diesel Subhash Chandra SEBI Chairperson Nifty Sensex । Business Brief | पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं: सुभाष चंद्रा बोले-मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट, निफ्टी ने लगातार 14 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Petrol Diesel Subhash Chandra SEBI Chairperson Nifty Sensex । Business Brief

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर माधबी पुरी बुच से जुड़ी रही। ZEE के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर पक्षपात, भ्रष्टाचार और अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,’SEBI में पद संभालने से पहले वह और उनके पति की संयुक्त आय लगभग 1 करोड़ रुपए प्रति वर्ष थी, जो अब 40-50 करोड़ रुपए प्रति वर्ष हो गई है।

मीडिया और जांच एजेंसियों की ओर से इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं, वर्ल्ड बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज बुधवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • ECOS मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सुभाष चंद्रा बोले-मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट हैं:जी एंटरटेनमेंट और सोनी मर्जर डील टूटने के लिए भी माधबी पुरी बुच को जिम्मेदार ठहराया

ZEE के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर पक्षपात, भ्रष्टाचार और अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट हैं, क्योंकि सेबी में पद संभालने से पहले वह और उनके पति की संयुक्त आय लगभग 1 करोड़ रुपए प्रति वर्ष थी, जो अब 40-50 करोड़ रुपए प्रति वर्ष हो गई है।

मीडिया और जांच एजेंसियों की ओर से इसकी जांच की जानी चाहिए, जिसमें सेटल और कम्पाउंड किए गए मामलों और कंपनियों की ओर से दी गई कंसल्टेशन फीस का एनालिसिस शामिल हो। ये कई तरीके हैं जिनसे वह और उनके पति कंपनियों और शेयर बाजार के भ्रष्ट ऑपरेटरों और फंड मैनेजरों से पैसे उगाही करते हैं।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

2. वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ अनुमान 0.4% बढ़ाया:वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7% किया, RBI ने अनुमान 7.2% बताया था

वर्ल्ड बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) अगस्टे तानो कौमे ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2024 में भारतीय इकोनॉमी 8.2% की रफ्तार से बढ़ी, जो सबसे तेज रही।

भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में विश्व बैंक ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए अपने ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है। पिछले महीने RBI ने FY25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% पर बरकरार रखा था। वहीं, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 0.20% बढ़ाकर 7% किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

3. प्रीमियर एनर्जीज का शेयर 86% चढ़ा:839 रुपए पर बंद हुआ, इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है कंपनी

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का शेयर 3 सितंबर को 120% प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ। प्रीमियर एनर्जीज का शेयर NSE पर ₹991 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। जबकि, BSE पर इसकी लिस्टिंग ₹990 प्रति शेयर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

ये NSE और BSE पर 389 रुपए (86%) बढ़कर 839 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस ₹450 प्रति शेयर रखा गया था। प्रीमियर एनर्जीज का इश्यू 2,830.40 करोड़ रुपए का था। इसमें कंपनी ₹1,291.40 करोड़ के 28,697,777 फ्रेश शेयर इश्यू किए थे। वहीं कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 1,539 करोड़ रुपए के 34,200,000 शेयर बेच। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

4. निफ्टी ने लगातार 14 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया:ये 1 अंक चढ़कर 25,279 पर बंद हुआ, सेंसेक्स में आज 10 दिन बाद गिरावट

1996 में लॉन्च हुए निफ्टी इंडेक्स ने लगातार 14 दिन चढ़कर बंद होने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2007 में निफ्टी में लगातार 11 दिन की तेजी दिखी थी। वहीं, जनवरी 2015 और अप्रैल 2014 में लगातार 10 दिन की तेजी आई थी।

आज यानी 3 सितंबर निफ्टी 1 अंक की तेजी के साथ 25,279 स्तर पर बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स में 4 अंक की गिरावट रही। ये 82,555 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ये गिरावट 10 दिन की तेजी के बाद देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

5. एटलस साइकिल्स के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या:70 साल के सलील कपूर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप

देश की पॉपुलर साईकिल मैन्युफैक्चरर कंपनी एटलस साइकिल्स के पूर्व चेयरमैन सलील कपूर ने दिल्ली में स्थित अपने घर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह 70 साल के थे। दोपहर करीब 2.30 बजे दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। शुरुआती जांच से पता चला कि कपूर ने कथित तौर पर अपने घर के मंदिर में बैठकर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.