• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Papamochini Ekadashi 2024 : पापमोचिनी एकादशी पर विष्णु भगवान का पूजन, पितृदोष निवारण के किए उपाय

bareillyonline.com by bareillyonline.com
6 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Papamochini Ekadashi 2024 : पापमोचिनी एकादशी पर विष्णु भगवान का पूजन, पितृदोष निवारण के किए उपाय
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Papamochini Ekadashi 2024 : जबलपुर में नर्मदा किनारे स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राहु की महादशा निवारण के उपाय भी किए। भक्तों ने पीपल के वृक्ष को भी जल अर्पित किया।

By Surendra Dubey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 07:29 AM (IST)

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 07:29 AM (IST)

Papamochini Ekadashi 2024 : पापमोचिनी एकादशी पर विष्णु भगवान का पूजन, पितृदोष निवारण के किए उपाय

HighLights

  1. श्रद्धालुओं ने व्रत रखा, नर्मदा तट पर किया स्नान-दान।
  2. भगवान राम, श्रीकृष्ण व विष्णु मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।
  3. गौरीघाट, तिलवारा घाट, भटौली घाट सहित अन्य घाटों में भीड़ लगी।

Papamochini Ekadashi 2024 : जबलपुर में नर्मदा किनारे स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बहुत से व्रतधारियों ने शुक्रवार की रात को ही व्रत का पारण किया। जबकि बड़ी संख्या में व्रतधारी आज सुबह पापमोचिनी एकादशी व्रत खोलेंगे।शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के उपासकों ने पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा। पापों से उद्धार पाने की मनोकामना से व्रत रखकर शुभयोगों में सारा दिन विष्णु भगवान का पूजन अर्चन किया गया। भगवान राम, श्रीकृष्ण व विष्णु मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।

नर्मदा तट पर सुबह से भीड़

पापमोचिनी एकादशी पर शुक्रवार को अलसुबह से ही नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं दिन चढ़ने के साथ भक्त बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ पहुंचे। लोगों ने सारा दिन नर्मदा तट पर स्नान, पूजन व दान किया। पापमोचिनी एकादशी के कारण शहर के गौरीघाट, तिलवारा घाट, भटौली घाट सहित अन्य घाटों में काफी भीड़ लगी। श्रद्धालुओं ने कहा कि पापमोचिनी एकादशी पर नर्मदां में स्नान व दान करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ-साथ जीवन में सुख शांति आती है। इस एकादशी के दिन किए जाने वाले स्नान दान से पुण्य भी कमाया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एकादशी पर व्रत रखकर विष्णु स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा की व कथा भी सुनी।

पितृदोष निवारण के किए उपाय

विद्वानों के अनुसार एकादशी तिथि को पितृदोष निवारण के उपाय किये जाते हैं। श्रद्धालुओं ने इसके लिए पापमोचिनी एकादशी की सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बहते पानी में तिल प्रवाहित किया। शुक्रवार की एकादशी के चलते राहु की महादशा निवारण के उपाय भी किये गए। भक्तों ने पीपल के वृक्ष को भी जल अर्पित किया।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.