• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

ओलम्पिक का पेरिस में 26 जुलाई से आगाज भारत इतिहास रचने को तैयार

bareillyonline.com by bareillyonline.com
23 July 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
ओलम्पिक का पेरिस में 26 जुलाई से आगाज भारत इतिहास रचने को तैयार
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Olympics 2024: ओलम्पिक का पेरिस में 26 जुलाई से आगाज, भारत इतिहास रचने को तैयार

By: Inextlive Desk | Updated Date: Tue, 23 Jul 2024 15:34:54 (IST)

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Olympics 2024: ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार के ओलम्पिक खेलों को लेकर देश को भारतीय एथलीटों से काफी उम्मीदें हैं। भारत के पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने बड़ा दावा किया है कि भारत इस बार 10 से ज्यादा मेडल जीतेगा।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Olympics 2024: 26 जुलाई से पेरिस में ओलम्पिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है। इस बार के ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित किए जा रहे हैं।यह इन खेलों का 33 वां संस्करण है। 1924 के बाद पहली बार ये खेल पेरिस में होने जा रहे हैं। ओलम्पिक खेलों में 206 देशों के 10500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। ओलम्पिक खेलों को लेकर देश को भारतीय एथलीटों से काफी उम्मीदें हैं। इस बात को लेकर भारत के पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने दावा करते हुए कहा कि भारत इस बार 10 से ज्यादा मेडल जीतेगा।

भारत ने पहले भी किया बेहतर प्रदर्शन

खेलों में भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले भी टोक्यो में हुए ओलम्पिक में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया था। टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने 7 मेडल जीते थे । इन 7 मेडल में 1 गोल्ड मेडल.2 सिल्वर मेडल और 4 ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही समर गेम्स के पिछले 4 संस्करण में एक चीज सेम देखने को मिली है कि जितने मेडल भारत ने जीते उनमें से एक मेडल तो रेसलर ने जरूर जीता है। 2012 के ओलम्पिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने कहा,ये ट्रेंड पेरिस ओलम्पिक 2024 में भी जारी रहेगा बल्कि और बेहतर होगा।

योगेश्वर को है विश्वास ,भारत रचेगा इतिहास

एएनआई से हुई बातचीत में योगेश्वर ने कहा कि पिछले चार ओलम्पिक में हमने रेसलिंग में मेडल जीते ,इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। हम इस स्पोर्ट में मेडल जीतेंगे। 6 रेसलर जिन्होंने पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है,उनमें से पांच महिला रेसलर हैं और एक पुरूष रेसलर है । ऐसे में हमें उम्मीद है कि हम रेसलिंग में दो या तीन मेडल जीत सकते हैं। योगेश्वर ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि भारत को मेडल जिताने में नीरज चोपड़ा ,पीवी सिंधु और बाकी कई एथलीट हैं ,जो मैडल टैली को डबल डिजिट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि भारत 10 मेडल जीत सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत इस बार के ओलम्पिक में एक नया इतिहास रचेगा। योगेश्वर ने कहा कि हमें नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि नीरज ने पिछले ओलम्पिक्स में भी देश को गोल्ड जिताया था।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.