• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Nvidia Employees Salary Vs Work Life Balance | 7 Days Working | एनवीडिया के कर्मचारी करोड़पति, लेकिन खर्च करने का समय नहीं: बोले- आसानी से छुट्टी नहीं मिलती; यह दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी

bareillyonline.com by bareillyonline.com
28 August 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Nvidia Employees Salary Vs Work Life Balance | 7 Days Working | एनवीडिया के कर्मचारी करोड़पति, लेकिन खर्च करने का समय नहीं: बोले- आसानी से छुट्टी नहीं मिलती; यह दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

सांता यालारा3 घंटे पहले

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के कर्मचारी तक करोड़पति हैं। हालांकि, पैसे खर्च करने के लिए उनके पास समय नहीं है। इसकी वजह काम का ज्यादा बोझ और छुट्टी कम मिलना है।

टेक्नोलॉजी विंग के एक एक्स ऑफिसर ने दावा किया कि कंपनी में हफ्ते में सातों दिन काम करने की उम्मीद की जाती थी। कंपनी के सांता क्लारा हेडक्वार्टर कैंपस की पार्किंग में महंगे ब्रांड वाली लग्जरी कारें पोर्श, कावेंट, लेम्बोर्गिनी ही दिखाई देंगी, जहां पहले सामान्य मॉडल की कारें हुआ करती थीं।

इन कारों से आने वाले कर्मचारी ज्यादातर समय वहीं पाए जाते हैं, जहां कंपनी के मालिक जेनसेन हुआंग रहते हैं। साल 2019 की शुरुआत से एनवीडिया स्टॉक में 3,776% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के लिए जरूरी चिप बेचने से मुनाफा हुआ है।

आगे बढ़ना है, बड़ा बनना है तो मेहनत करनी होगी
कंपनी के मालिक जेनसेन हुआंग का मानना है कि आगे बढ़ने, बड़ा बनने और नया करने के लिए जी-जान से मेहनत जरूरी है। वे कर्मचारियों से ऐसी ही एक्सपेक्ट करते हैं। हर छोटी-बड़ी बैठक में हुआंग खुद शामिल होते हैं। जैसे किसी मार्केटिंग कैंपेन के लिए फोटो का सिलेक्शन करना।

हुआंग को एनवीडिया कर्मचारियों को एक सेंट्रलाइज्ड ईमेल एड्रेस पर पांच चीजों की बुलेटेड लिस्ट के साथ एक रेगुलर ईमेल भेजने के लिए जाना जाता है। हुआंग कभी-कभी ज्यादा डिटेल मांगने या निर्देश देने के लिए सीधे ईमेल का इस्तेमाल करते हैं।

एनवीडिया के मालिक जेनसेन हुआंग (फाइल फोटो)

एनवीडिया के मालिक जेनसेन हुआंग (फाइल फोटो)

कंपनी में काम करने की कोई तय समय सीमा नहीं
कर्मचारियों ने कहा, काम के घंटे थका देने वाले और काफी तनाव वाले होते हैं। इस कारण घर खरीदने और आराम करने के लिए बहुत कम समय बचता है। 2022 तक मार्केटिंग में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह अक्सर रोजाना 7 से 10 मीटिंग में पार्टिसिपेट करती थीं।

हर मीटिंग में 30 से ज्यादा लोग शामिल होते थे, जिसमें अकसर लड़ाई और चिल्लाहट होती थी। लेकिन और भी ज्यादा सैलरी पाने का अवसर होने के कारण उसने इसे दो साल तक झेला।

दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है एनवीडिया मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से एनवीडिया दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। एनवीडिया का मार्केट कैप 3.16 ट्रिलियन डॉलर (करीब 265 लाख करोड़ रुपए) है। टॉप कंपनियों की लिस्ट में एपल 3.47 ट्रिलियन डॉलर (करीब 291 लाख करोड़ रुपए) रुपए मार्केट कैप के साथ दुनिया की पहली कंपनी है। दुनिया की टॉप-10 वैल्युएबल कंपनी

कंपनी मार्केट कैप (ट्रिलियन डॉलर में) मार्केट कैप (₹ लाख करोड़ में)
एपल 3.47 291
एनवीडिया 3.16 265
माइक्रोसॉफ्ट 3.08 259
अल्फाबेट (गूगल) 2.04 171
अमेजन 1.82 153
सऊदी अरामको 1.79 150
मेटा 1.31 110
बर्कशायर हैथवे 0.99 83
एली लिली 0.91 76
TSMC 0.78 66

​​​​​​​

जून में दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया
इसी साल जून में एनवीडिया माइक्रोसॉफ्ट को पीछे कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी थी। 18 जून को कंपनी के शेयरों में तेजी के बाद इसका मार्केट-कैप बढ़कर 3.34 ट्रिलियन डॉलर (करीब 278 लाख करोड़ रुपए) हो गया। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.32 ट्रिलियन डॉलर (करीब 276 लाख करोड़) था।

5 जून को एपल को पीछे छोड़ा था
इससे पहले 5 जून को एनवीडिया एपल को पीछे कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी थी। तब एनवीडिया का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़ रुपए), माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.15 ट्रिलियन डॉलर (करीब 262 लाख करोड़ रुपए) और एपल का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़ रुपए) था।

दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है एनवीडिया
एनवीडिया पहले से ही दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है। NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एनवीडिया अपने AI एक्सेलरेटर को अपग्रेड करने की योजना बना रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.