• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

NRAI Report; Delhi-Noida Samosa | Chole Bhature Chinese Dishes | दिल्ली-नोएडा वाले समोसा-कचौड़ी ज्यादा खाते हैं: गुरुग्राम वालों को चाइनीज ज्यादा पसंद, कोरोना के बाद बाहर खाने वाले 32% बढ़े

bareillyonline.com by bareillyonline.com
11 July 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
NRAI Report; Delhi-Noida Samosa | Chole Bhature Chinese Dishes | दिल्ली-नोएडा वाले समोसा-कचौड़ी ज्यादा खाते हैं: गुरुग्राम वालों को चाइनीज ज्यादा पसंद, कोरोना के बाद बाहर खाने वाले 32% बढ़े
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह ग्राफिक 'मेट AI' ने जनरेट किया है। इसके लिए 'Indian Street Food' प्रॉम्प्ट इनपुट दिया गया। - Dainik Bhaskar

यह ग्राफिक ‘मेट AI’ ने जनरेट किया है। इसके लिए ‘Indian Street Food’ प्रॉम्प्ट इनपुट दिया गया।

दिल्ली के लोग डंपलिंग, टैको और साउथ इंडियन डिशेज से ज्यादा समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, छोले भटूरे और कबाब पसंद करते हैं। यहां 51% लोग रेस्टोरेंट में नार्थ इंडियन स्नैक्स ही खाना पसंद करते हैं। वहीं, गुरुग्राम में 53% लोग चाइनीज फूड खाते हैं।

यह जानकारी नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की इंडिया फूड सर्विस रिपोर्ट 2024 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के 32% लोगों ने माना है कि कोविड से पहले की तुलना में उनके बाहर खाने की आदत बढ़ गई है।

इस डेटा के लिए NRAI ने देश के 21 शहरों के 5,200 रेस्टोरेंट में सर्वे किया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट चेन के 120 CEO से भी उनके सबसे ज्यादा बिकने वाले और सबसे पॉपुलर फूड आइटम्स के बारे में जानकारी ली गई।

30% दिल्ली वाले बढ़िया खाना वाले रेस्टोरेंट जाते हैं
दिल्ली और नोएडा में लोग रेस्टोरेंट जाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं गुरुग्राम के लोग क्विक-सर्विस वाले रेस्टोरेंट में ज्यादा जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले 30% लोग बढ़िया खाना, 20% क्विक सर्विस रेस्टोरेंट, 13% कैजुअल डाइनिंग, 11% फूड कोर्ट और 9% स्विट्स, आइसक्रीम और बेक्ड गुड्स पसंद करते हैं।

2028 तक फूड बिजनेस ₹7.76 लाख करोड़ का होगा
IFSR 2024 के अनुसार, वित्त वर्ष-24 तक भारतीय खाद्य सेवा उद्योग की वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2028 तक यह बढ़कर 7.76 लाख करोड़ रुपए की हो जाएगी। इस दौरान इसकी CAGR 8.1% जबकि ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में 13.2% की CAGR से ग्रोथ होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली मंडल में 1.13 लाख से अधिक मीटर प्रीपेड हुए।

31 July 2025
edit post

पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत

31 July 2025
edit post

बरेली-फर्जी ट्रैफिक चालान से ठगी

31 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.