[ad_1]
नई दिल्ली42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह ग्राफिक ‘मेट AI’ ने जनरेट किया है। इसके लिए ‘Indian Street Food’ प्रॉम्प्ट इनपुट दिया गया।
दिल्ली के लोग डंपलिंग, टैको और साउथ इंडियन डिशेज से ज्यादा समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, छोले भटूरे और कबाब पसंद करते हैं। यहां 51% लोग रेस्टोरेंट में नार्थ इंडियन स्नैक्स ही खाना पसंद करते हैं। वहीं, गुरुग्राम में 53% लोग चाइनीज फूड खाते हैं।
यह जानकारी नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की इंडिया फूड सर्विस रिपोर्ट 2024 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के 32% लोगों ने माना है कि कोविड से पहले की तुलना में उनके बाहर खाने की आदत बढ़ गई है।
इस डेटा के लिए NRAI ने देश के 21 शहरों के 5,200 रेस्टोरेंट में सर्वे किया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट चेन के 120 CEO से भी उनके सबसे ज्यादा बिकने वाले और सबसे पॉपुलर फूड आइटम्स के बारे में जानकारी ली गई।
30% दिल्ली वाले बढ़िया खाना वाले रेस्टोरेंट जाते हैं
दिल्ली और नोएडा में लोग रेस्टोरेंट जाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं गुरुग्राम के लोग क्विक-सर्विस वाले रेस्टोरेंट में ज्यादा जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले 30% लोग बढ़िया खाना, 20% क्विक सर्विस रेस्टोरेंट, 13% कैजुअल डाइनिंग, 11% फूड कोर्ट और 9% स्विट्स, आइसक्रीम और बेक्ड गुड्स पसंद करते हैं।
2028 तक फूड बिजनेस ₹7.76 लाख करोड़ का होगा
IFSR 2024 के अनुसार, वित्त वर्ष-24 तक भारतीय खाद्य सेवा उद्योग की वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2028 तक यह बढ़कर 7.76 लाख करोड़ रुपए की हो जाएगी। इस दौरान इसकी CAGR 8.1% जबकि ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में 13.2% की CAGR से ग्रोथ होने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link