New circular issued regarding F&O | F&O को लेकर नया सर्कुलर जारी: सरकार ने सितंबर में GST से ₹1.73 लाख करोड़ जुटाए, इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक


नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सेबी से जुड़ी रही। रिटेल निवेशकों को लॉस से बचाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) को लेकर मंगलवार (1 अक्टूबर) को एक नया सर्कुलर जारी किया। वहीं, सरकार ने सितंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 6.5% की बढ़ोतरी हुई है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. SEBI ने F&O को लेकर नया सर्कुलर जारी किया : इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाकर ₹15 लाख किया, नए नियम 20 नवंबर से लागू होंगे

रिटेल निवेशकों को लॉस से बचाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) को लेकर मंगलवार (1 अक्टूबर) को एक नया सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर के मुताबिक, इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट का साइज 5-10 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए किया जाएगा।

वहीं वीकली इंडेक्स एक्सपायरी को प्रति एक्सचेंज एक तक सीमित किया जाएगा। सेबी कॉन्ट्रैक्ट साइज और वीकली एक्सपायरी समेत टोटल छह नए नियम लागू करेगा। F&O की हाई रिस्क वाली दुनिया को रेगुलेट करने के लिए सेबी ने नया फ्रेमवर्क यानी नए नियम बनाए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सरकार ने सितंबर में GST से ₹1.73 लाख करोड़ जुटाए : सालाना आधार पर इसमें 6.5% की बढ़ोतरी, सितंबर 2023 में ₹1.62 लाख करोड़ GST कलेक्ट किया था

सरकार ने सितंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 6.5% की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने पिछले साल सितंबर में 1.62 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। वहीं पिछले महीने अगस्त में सरकार ने GST से 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

यह कलेक्शन में सिंगल डिजिट की ग्रोथ का दूसरा महीना है और 39 महीनों में ग्रोथ की सबसे धीमी गति है। जून में ग्रॉस GST कलेक्शन 7.7% बढ़ा था। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 1.86 लाख करोड़ रुपए की तुलना में दूसरी तिमाही में एवरेज GST कलेक्शन की गति घटकर 1.77 लाख करोड़ रुपए मंथली रह गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक : अक्टूबर में 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 9 दिन कामकाज नहीं होगा

इस महीने यानी अक्टूबर 2024 में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 अक्टूबर को दशहरे पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यहां हम आपको अक्टूबर महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. अक्टूबर में 6 बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर 48 रुपए महंगा : पैन कार्ड और सुकन्या समृद्धि योजना के नियम बदले; फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है

मंगलवार (1 अक्टूबर) से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1740 रुपए का मिलेगा। वहीं, PPF और सुकन्या अकाउंट से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। पैन कार्ड बनवाने से जुड़े नियम भी बदले गए हैं।

इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को 6,099 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक घटा दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को खुलेगा:10 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,915

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹264.10 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹173.85 करोड़ के 18,300,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹90.25 करोड़ के 9,500,000 शेयर बेच रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. BMW CE 02 इलेक्ट्रिक-स्कूटर भारत में लॉन्च : कीमत ₹4.50 लाख से शुरू, फुल चार्ज पर 108 किलोमीटर की रेंज

BMW मोटर्राड इंडिया ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को भारतीय बाजार में प्रीमिमय इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्ज पर 108 किलोमीटर चलता है। कंपनी ने ई-स्कूटर की कीमत 4.50 लाख रुपए रखी है।

ये कंपनी भारत में कंपनी का दूसरा प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। कंपनी ने इसी साल जुलाई में 130km की रेंज वाला अपना सुपर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 लॉन्च किया था, भारत में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें

SBI ‘अमृत-कलश’ स्कीम में 31 मार्च तक कर सकेंगे निवेश : इसमें सीनियर सिटिजन को 7.60% और अन्य को मिल रहा 7.10% सालाना ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी स्पेशल फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश में निवेश करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब इसमें आप 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकेंगे। पहले इसकी लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 थी। इस स्कीम में सीनियर सिटिजन को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज मिल रहा है।

इस स्पेशल फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में अगर आप FD पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version