Mukesh Ambani; NVIDIA AI Summit India 2024 Mumbai Update | Jensen Huang | ‘एनवीडिया AI समिट इंडिया’ का आज दूसरा दिन: मुकेश अंबानी के साथ एक फायरसाइड चैट में शामिल होंगे एनवीडिया CEO हुआंग, AI पर चर्चा करेंगे


मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग आज ‘NVIDIA AI समिट इंडिया’ के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ एक फायरसाइड चैट में शामिल होंगे। इसमें हुआंग इडस्ट्री को नया स्वरूप देने में AI की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत किस प्रकार ग्लोबल AI लीडर के रूप में उभर रहा है, इस पर अपने विचार रखेंगे।

यह इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में बीते दिन 23 अक्टूबर को शुरू हुआ है, जो कल यानी 25 अक्टूबर तक चलेगा। यह इवेंट दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ ला रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भारत दुनिया की बड़ी चुनौतियों से कैसे निपट रहा है। इस इवेंट के सभी पास पहले ही बिक चुके हैं।

दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है एनवीडिया

एनवीडिया दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है। NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एनवीडिया अपने AI एक्सेलरेटर को अपग्रेड करने की योजना बना रही है।

GPU को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है एनवीडिया

एनवीडिया एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। 1993 में जेन्सेन हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में है।

एनवीडिया गेमिंग, क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और प्रोफेशनल एप्लिकेशन्स के लिए चिप को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है। इसके साथ-साथ व्हीकल्स, रोबोटिक्स और अन्य उपकरणों में भी उसके चिप सिस्टम का इस्तेमाल होता है।

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस

रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version