Mukesh Ambani Net Worth Vs Gautam Adani; Forbes India’s 100 Richest List 2024 | टॉप-100 अमीरों की संपत्ति पहली बार ₹90 लाख करोड़ पार: बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति एक साल में 40% बढ़ी, 2020 की तुलना में दोगुनी


  • Hindi News
  • Business
  • Mukesh Ambani Net Worth Vs Gautam Adani; Forbes India’s 100 Richest List 2024

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के टॉप-100 अमीरों की संपत्ति इस साल पहली बार 90 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई। एक साल में इनकी संपत्ति 40% से अधिक बढ़कर 93.64 लाख करोड़ रुपए हो गई। 2020 की तुलना में इनकी अमीरी दोगुनी से ज्यादा हो गई। 2023 के मुकाबले इनकी कुल संपत्ति में 26.50 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

दिलचस्प है कि इस साल 100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़ने में उनके बिजनेस से मुनाफे में बढ़ोतरी से ज्यादा शेयरों में तेजी का योगदान रहा। एक साल में सेंसेक्स करीब 30% चढ़ा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट ‘इंडियाज 100 रिचेस्ट 2024’ के मुताबिक, टॉप-100 में 80% से ज्यादा अमीर भारतीय पहले से ज्यादा अमीर हो गए। इनमें से 58 लोगों की संपत्ति में 1 बिलियन डॉलर यानी 8,397 करोड़ रुपए से ज्यादा इजाफा हुआ।

अडाणी दूसरे नंबर पर, लेकिन संपत्ति अंबानी से ज्यादा बढ़ी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एक साल में उनकी संपत्ति 4 लाख करोड़ बढ़कर 97.41 लाख करोड़ रुपए हो गई। ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। एक साल में उनकी संपत्ति 82% बढ़कर 3.67 लाख करोड़ रुपए हो गई।

मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी इस साल भी देश के सबसे अमीर उद्योगपति बने हुए हैं। एक साल में उनकी संपत्ति 2.3 लाख करोड़ बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई। वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 1 साल में संपत्ति बढ़ाने में वह दूसरे स्थान पर रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version