• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

रात के समय में भूलकर भी न करें इन मिलेट्स का सेवन, हो सकते हैं गंभीर नुकसान | millets you should not eat during night in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
10 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
रात के समय में भूलकर भी न करें इन मिलेट्स का सेवन, हो सकते हैं गंभीर नुकसान | millets you should not eat during night in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Millets You Should Not Eat During Night: मिलेट्स या मोटे अनाज सेहत के लिए फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन पुराने समय से ही शरीर को हेल्दी रखने के लिए किया जाता रहा है। डॉक्टर भी लोगों को मिलेट्स खाने की सलाह देते हैं। बीते कुछ सालों से मिलेट्स को लेकर सरकार भी अपने स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम कर रही है। दुनियाभर में मिलेट्स की बढ़ती पॉपुलरिटी के बाद इसके सेवन का ट्रेंड भी बढ़ा है। लेकिन मिलेट्स का सेवन गलत तरीके से करना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। रात के समय में कुछ मिलेट्स का सेवन पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, रात में किन मिलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके नुकसान।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

रात के समय में नहीं करना चाहिए इन मिलेट्स का सेवन- Millets You Should Not Eat During Night in Hindi

मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन, रात के समय कुछ मिलेट्स का सेवन करने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “रात के समय में भारी भोजन करने से पाचन तंत्र पर लोड बढ़ जाता है। मिलेट्स भी हैवी फूड्स में आता है, कुछ मिलेट्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और इसकी वजह से कब्ज, अपच समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है।”

Millets You Should Not Eat During Night in Hindi

इसे भी पढ़ें: मिलेट्स खाने से पहले जान लें ये 9 जरूरी बातें, सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

रात के समय में इन मिलेट्स का सेवन करने से बचना चाहिए-

ज्वार (Jowar): ज्वार फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वेट मैनेजमेंट और पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। हालांकि, इसकी हाई फाइबर मात्रा रात में गैस और पेट फूलने का कारण बन सकती है। इसलिए, रात के भोजन में ज्वार की मात्रा कम रखने की सलाह दी जाती है।

बाजरा (Bajra): बाजरा भी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया धीमी कर देता है। रात में सीमित मात्रा में बाजरा का सेवन किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो रात के भोजन में इसे शामिल करने से बचें।

रागी (Ragi): रागी कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी  है। हालांकि, रागी में भी फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो रात में पेट फूलने का कारण बन सकती है। 

कुट्टू (Kuttu): कुट्टू का सेवन आमतौर पर नवरात्रि जैसे उपवास के दौरान किया जाता है। यह हल्का होता है और जल्दी पच जाता है, लेकिन रात में इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। 

सामक (Samak): सामक एक ग्लूटेन फ्री (gluten-free) मिलेट है।  इसमें घुलनशील फाइबर ज्यादा होता है, जिसका रात के समय में सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 5 मिलेट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

रात में मिलेट्स खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Millets During Night in Hindi

काम मात्रा में मिलेट्स का सेवन शरीर के लिए सुरक्षित और फायदेमंद होता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। रात के समय में मिलेट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करने से गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं-

पेट फूलना और गैस: कुछ मिलेट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसका रात में सेवन पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या का खतरा रहता है।

दस्त: कुछ मामलों में, खासकर संवेदनशील लोगों के लिए, अधिक मात्रा में मिलेट्स का सेवन दस्त का कारण बन सकता है। रात में पाचन कमजोर होने पर दस्त की समस्या और गंभीर हो सकती है।

\

रात में मिलेट्स का सेवन कैसे करें?- How to Consume Millets at Night in Hindi

मिलेट्स का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका बहुत ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे आप अन्य चीजों के साथ मिक्स करके भी खा सकते हैं। इसका सीधे सेवन करने की जगह आप दूसरी डिशेज में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी किसी भी समस्या में मिलेट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

No Raw डाइट फॉलो करती हैं एक्ट्रेस विद्या बालन, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.