• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

meal replacement shakes weight loss ke liye kargar hai. मील रिप्लेसमेंट शेक वजन घटाने के लिए कारगर है।

bareillyonline.com by bareillyonline.com
25 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
meal replacement shakes weight loss ke liye kargar hai. मील रिप्लेसमेंट शेक वजन घटाने के लिए कारगर है।
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

वजन कम करना हमेशा आसान नहीं होता है। व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोगों ने ख़ास प्रकार की डाइट और वेट लॉस वाली योजनाओं की ओर रुख करना शुरू किया। क्या आहार और एक्सरसाइज के साथ मील रिप्लेसमेंट शेक वजन घटाने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है?

अपना शहर Bareilly Online

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

वजन घटाने के लिए सबसे पहले हम खानपान पर ध्यान देते हैं। इसके लिए हम विशेष प्रकार की डाइट भी लेते हैं। कुछ आहार योजनाएं तो अच्छी होती हैं, लेकिन कुछ आहार योजना के साइड इफेक्ट भी होते हैं। इन दिनों वजन घटाने के लिए मील रिप्लेसमेंट शेक भी लिए जाते हैं। यह किसी तरह का जादुई शेक नहीं है, जो कुछ दिनों में ही वजन घटाने का दावा करता हो। ये उबाऊ शेक भी नहीं हैं, जिनका स्वाद अच्छा नहीं लगे। मील रिप्लेसमेंट शेक का स्वाद बहुत अच्छा होता है और आप घंटों तक तृप्त रह सकती हैं। आइये जानते हैं मील रिप्लेसमेंट शेक वास्तव में वजन घटाने के लिए कारगर (meal replacement shakes) है या नहीं?

कैसे तैयार होता है मील रिप्लेसमेंट शेक (How to prepare meal replacement shakes)

मील रिप्लेसमेंट शेक में बड़ी संख्या में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एक ब्लेंडर जार लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच बिना एडेड शुगर वाला आमंड बटर, ⅓ केला, 1 बड़ा चम्मच इंस्टेंट कॉफी, 1 बड़ा चम्मच चॉकलेट फ्लेवर बादाम मिल्क, 1 स्कूप फ्लेवर्ड प्रोटीन पाउडर और 5-7 बर्फ के टुकड़े भी डाले जाते हैं। ठीक से मिलाने पर 30-45 सेकंड तक ब्लेंड करें। इसे गिलास में डालकर पीया जा सकता है।

इन 3 कारणों से वजन प्रबंधन के लिए बढ़िया काम करता है मील रिप्लेसमेंट शेक (meal replacement shakes for weight loss)

प्रोटीन और ग्लाइसेमिक इंडेक्स (protein and glycemic index of meal replacement shakes)

प्रोटीन सबसे अधिक तृप्ति देने वाला मैक्रोन्यूट्रिएंट है। इसका अर्थ है कि यह कार्बोहाइड्रेट या वसा की तुलना में लंबे समय तक भूख को नियंत्रित करता है। हर दिन प्रत्येक भोजन में भूख को नियंत्रित करने के लिए प्रोटीन की सही मात्रा प्राप्त करना जरूरी है। मील रिप्लेसमेंट शेक इसमें मदद कर सकता है। प्लांट और एनिमल आधारित प्रोटीन कई मील रिप्लेसमेंट में मुख्य तत्व होते हैं।

मील रिप्लेसमेंट शेक में भी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने का एक तरीका है कि कोई भोजन कितनी जल्दी और कितनी मात्रा में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। जब आप हाई जीआई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और फिर तेजी से गिर भी जाता है। इससे सुस्ती और भूख को बढ़ावा मिलता है।

भूख को नियंत्रित करने में मदद (controls hunger pangs)

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अन्य खाद्य पदार्थों की तरह मील रिप्लेसमेंट शेक ब्लड में शुगर को धीरे-धीरे जारी करता है। इससे भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें

शुगर पेशेंट हैं और रात को भूख लगती है, तो नाइट क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए इन 3 चीजों का रखें ध्यान

जब भी आप लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करती हैं, जैसे कि फल, सब्जियां, साबुत अनाज और मील रिप्लेसमेंट्स को शरीर सिंपल कार्बोहाइड्रेट और चीनी की तुलना में उन्हें अधिक धीरे-धीरे पचाता है।

dates shake
मील रिप्लेसमेंट शेक में भी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। चित्र : शटरस्टॉक

इसके कारण ब्लड शुगर में धीमी वृद्धि होती है। प्रोटीन ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करने में मदद करता है। भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। सही मात्रा में प्रोटीन प्राप्त करना मील रिप्लेसमेंट को प्रभावी बनाता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले मील रिप्लेसमेंट सामान्य भोजन की तुलना में कम कैलोरी के कारण भूख को कम कर सकता है।

डेंस न्यूट्रिशन (Dense nutrition of meal replacement shakes)

न्यूट्रिशन डेंसिटी किसी भोजन में पोषक तत्वों जैसे कि प्रोटीन, कार्ब्स, वसा, विटामिन, मिनरल और कैलोरी के अनुपात को संदर्भित करता है। कम पोषक तत्व डेंसिटी वाला भोजन कुछ आवश्यक पोषक तत्वों के साथ बहुत अधिक कैलोरी, वसा और चीनी प्रदान करता है। कुकीज़, केक, पास्ता और एडेड शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक इस श्रेणी में आते हैं। डेंस न्यूट्रिशन वाले भोजन में साबुत अनाज, लीन मीट, मछली, मील रिप्लेसमेंट शामिल हैं। ये आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में भी मदद कर सकते हैं।

विटामिन और मिनरल (Vitamin and minerals of meal replacement shakes)

दूसरे शब्दों में, न्यूट्रिशनल डेंसिटी बताता है कि प्रति कैलोरी खाने पर कितना पोषण मिलता है। ज्यादातर मील रिप्लेसमेंट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये विटामिन और मिनरल प्रदान कर सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर मील रिप्लेसमेंट कम जीआई होने के कारण हाई क्वालिटी वाले आहार को बढ़ावा देता है। जब रेसिस्टेन्स एक्सरसाइज के साथ इसे जोड़ा जाता है, तो मील रिप्लेसमेंट दुबले लीन मांसपेशियों को बनाने और फैट लॉस में मदद कर सकता है।

Protein ka acha shrot hai sattu
ज्यादातर मील रिप्लेसमेंट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

पेट की चर्बी कम करने में मददगार ( meal replacement shakes reduce belly fat)

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशन के 12-सप्ताह के अध्ययन में मीडियम वेट लेकिन शरीर में हाई फैट होने वाली महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं ने या तो मानक हाई प्रोटीन डाइट का पालन किया (meal replacement shakes) या फिर मील रिप्लेसमेंट शेक लिया। मील रिप्लेसमेंट शेक लेने वाले लोगों की कमर में लगभग 2.2 सेंटीमीटर की कमी देखी गई।

यह भी पढ़ें :- Masculine Energy : ब्लॉक हुई मस्क्युलिन एनर्जी को अनब्लॉक करने के यहां हैं 5 उपाय

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.