• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Masik Durgashtami 2024: मनोकामना पूरी करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Masik Durgashtami 2024: मनोकामना पूरी करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

अगर आप मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग और फूल की माला चढ़ाएं।

By Ekta Sharma

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 03:18 PM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 03:18 PM (IST)

Masik Durgashtami 2024: मनोकामना पूरी करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय
Masik Durgashtami 2024

HighLights

  1. मासिक दुर्गाष्टमी व्रत उदया तिथि के अनुसार 17 मार्च, रविवार को रखा जाएगा।
  2. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है।
  3. ऐसा करने से साधक को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म में दुर्गाष्टमी का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन देवी दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही देवी मां के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। शास्त्रों में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही इनसे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए, जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपाय कौन-से हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 16 मार्च 2024 को रात्रि 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। मासिक दुर्गाष्टमी व्रत उदया तिथि के अनुसार 17 मार्च, रविवार को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी उपाय

  • अगर आप मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग और फूल की माला चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • इसके अलावा मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद मां दुर्गा के मंदिर जाएं और श्रद्धा-भाव से मां दुर्गा की पूजा करें। उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यापार में सफलता मिलती है।
  • अगर आप कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विधि पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही कन्या पूजन भी करें। माना जाता है कि विधि-विधान से कन्या पूजन करने से कर्ज से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.