• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

March Festivals 2024: होली-महाशिवरात्रि और रंग पंचमी समेत मार्च महीने में मनाए जाएंगे ये बड़े व्रत-त्योहार

bareillyonline.com by bareillyonline.com
1 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
March Festivals 2024: होली-महाशिवरात्रि और रंग पंचमी समेत मार्च महीने में मनाए जाएंगे ये बड़े व्रत-त्योहार
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

फुलैरा दूज, स्कंद षष्ठी, प्रदोष व्रत समेत कई व्रत रखे जाएंगे। इसके अलावा, रमजान का महीना भी मार्च में शुरू होगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 02:31 PM (IST)

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Updated Date: Fri, 01 Mar 2024 02:31 PM (IST)

March Festivals 2024: होली-महाशिवरात्रि और रंग पंचमी समेत मार्च महीने में मनाए जाएंगे ये बड़े व्रत-त्योहार
March Festivals 2024

HighLights

  1. त्योहारों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है।
  2. मार्च महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट लेकर आए हैं।
  3. इस साल रंगपंचमी 30 मार्च को मनाई जाएगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। March Festivals 2024: हिंदू धर्म में हर महीने कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं। इनमें कुछ त्योहारों को विशेष महत्व दिया गया है। दो महापर्व मार्च माह में मनाए जाएंगे। मार्च 2024 में भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि और रंगों का त्योहार होली भी पड़ रही है। इसके अलावा फुलैरा दूज, स्कंद षष्ठी, प्रदोष व्रत समेत कई व्रत रखे जाएंगे। इसके अलावा, रमजान का महीना भी मार्च में शुरू होगा, इस पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं। मार्च में आने वाले त्योहारों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए मार्च महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

मार्च 2024 व्रत त्‍योहार लिस्ट

यशोदा जयंती, 1 मार्च : यशोदा जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। यशोदा जयंती के दिन भगवान कृष्ण की माता यशोदा का जन्म हुआ था।

कालाष्टमी, 3 मार्च: कालाष्टमी हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखा जाता है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। कालाष्टमी का भी बहुत महत्व है।

जानकी जयंती, 4 मार्च – यह दिन माता सीता (जानकी) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 5 मार्च – इस दिन को महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म के रूप में मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि, 8 मार्च – महापर्व महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

फाल्गुन अमावस्या, 10 मार्च – फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण-श्राद्ध, दान-पुण्य किए जाते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

फुलेरा दूज, 12 मार्च – फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने फूलों की होली खेली थी इसलिए इस दिन फूलों की होली खेली जाती है। इस त्योहार की ब्रज में खूब धूम देखने को मिली है।

स्कंद षष्ठी, 15 मार्च : स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। साथ ही स्कंद षष्ठी पर व्रत भी रखा जाता है।

प्रदोष व्रत, 22 मार्च : प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। यह हर त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

होलिका दहन, 24 मार्च : फाल्गुन माह की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। दो दिवसीय होली उत्सव के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। अगले दिन होली मनाई जाती है।

होली, 25 मार्च – रंगों का त्योहार होली, होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली मनाते हैं। साथ ही बच्चे पिचकारी में रंग भरकर होली खेलते हैं।

रंगपंचमी, 30 मार्च – होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल रंगपंचमी 30 मार्च को मनाई जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.