• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

नागालैंड के मंत्री से मिलने पहुंचे मनोज बाजपेयी, फैमिली मैन की चल रही शूटिंग, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

bareillyonline.com by bareillyonline.com
25 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
नागालैंड के मंत्री से मिलने पहुंचे मनोज बाजपेयी, फैमिली मैन की चल रही शूटिंग, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

manoj bajpayee- India TV Hindi

Image Source : [email protected]
मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी सुपरहिट सीरीज ‘फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने हाल में शूटिंग सेट से फोटो शेयर कर इसकी झलकियां भी दी थीं। अब नागालैंड में शूट कर रहे मनोज बाजपेयी ने यहां के पर्यटन मंत्री मजेन इम्ना से मुलाकात की है। मनोज बाजपेयी के साथ फैमिली मैन की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही। मनोज बाजपेयी ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मनोज ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, ‘उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री से मिलना एक अत्यंत सम्मान की बात थी। नागालैंड के अद्भुत लोगों के प्यार और सम्मान और ‘द फैमिली मैन’ टीम की तरफ से आभारी हूं। हम गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए गहराई से आभारी हैं।’

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

नागालैंड के टैलेंट को भी सराहा

मनोज ने अंत में कहा, ‘नागालैंड की स्थानीय प्रतिभाओं के साथ काम करना भी एक अद्भुत अनुभव रहा है, जिनकी ऊर्जा और रचनात्मकता ने इस यात्रा में बहुत कुछ जोड़ा है। हम ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ सहयोग करने का सौभाग्य महसूस करते हैं।’ तस्वीरों में मनोज, अभिनेत्री गुल पनाग और अभिनेता शारिब हाशमी को तेमजेन के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में मनोज को तेमजेन के साथ देखा गया और वे खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दे रहे थे। तस्वीर में मनोज अपने कंधों पर लाल शॉल डाले नजर आ रहे हैं, जिसे नागालैंड के लोगों की ओर से एक सम्मान माना जाता है। 

सुपरहिट रहे फैमिली मैन के 2 सीजन

प्राइम वीडियो के लिए राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित ‘द फैमिली मैन’ में मनोज ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है, जो एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति है। वह गुप्त रूप से एक खुफिया अधिकारी के रूप में काम करता है। इसमें प्रियामणि, सामंथा रुथ प्रभु, दलीप ताहिल, शरद केलकर, नीरज माधव और सनी हिंदुजा भी शामिल हैं। सीरीज का निर्माण और निर्देशन राज और डीके. द्वारा किया गया है, जिन्होंने सुमन कुमार के साथ कहानी और पटकथा भी लिखी है, जबकि संवाद सुमित अरोड़ा और कुमार द्वारा लिखे गए हैं। आगामी सीज़न संभवतः कोविड-19 महामारी के इर्द-गिर्द घूमेगा। ‘द फैमिली मैन’ के दो सीज़न फिलहाल प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। इसके 2 सीजन पहले ही रिलीज हो चुके हैं जो सुपरहिट रहे हैं। इन दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया यही कारण है इसके तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी। 

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.