[ad_1]
वर्तमान समय में बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास सुबह समय कम होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सुबह ज्यादातर लोग देर से उठते हैं और फिर दौड़ते-भागते उन्हें समय पर ऑफिस भी पहुंचना होता है। ऐसे में कई बार लोग नाश्ता भी नहीं करते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक है। अगर आपके पास सुबह के समय कम टाइम होता है तो आप ऐसे फूड आइटम्स बनाएं, जिनमें टाइम कम लगे लेकिन पोषण भरपूर मिले। सुबह के नाश्ते के लिए मखाना सलाद एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। मखाना पौष्टिक और हेल्दी है जो भारत में विशेष रूप से लोकप्रिय है। मखाना न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि यह पोषण से भरपूर होता है और इसे ब्रेकफास्ट में सलाद के रूप में शामिल करके आप अपने दिन की शुरुआत एनर्जेटिक कर सकते हैं। इस लेख में डाइटिशियन, गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) घर में मखाना सलाद बनाने का तरीका और इसके फायदे बता रही हैं।
मखाना सलाद के फायदे
ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी आहार होता है, ऐसे में मखाना सलाद आपके दिन की शुरुआत को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकता है। यह सलाद न केवल पौष्टिक है, बल्कि हल्की और पचाने में आसान भी है। यह आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देती है और दिनभर की शरीर की जरूरतों को पूरा करती है।
इसे भी पढ़ें: घर में बनाएं ये 3 एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सलाद, जानें रेसिपी और फायदे
1. मखाने में प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि आपके शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, मखाना में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखती है और वजन घटाने में भी सहायक होती है। यह ग्लूटेन-फ्री और लो-फैट होने के कारण नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
2 यदि आप वजन घटाने के लिए एक हेल्दी और लो-कैलोरी डाइट की तलाश में हैं, तो मखाना सलाद एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मखाना में कम कैलोरी होती है, लेकिन यह आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, इसे सलाद में शामिल करने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और ओवरईटिंग से भी बच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खाएं ये ABC सलाद, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ
3. मखाना सलाद आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। मखाना में पाया जाने वाला मैग्नीशियम और पोटैशियम हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
मखाना सलाद बनाने का तरीका
मखाना सलाद बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको मखाना, टमाटर, खीरा, गाजर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू की जरूरत होगी। सबसे पहले मखाना को हल्का सा भूने ताकि वह कुरकुरे हो जाएं। अब एक बड़े बर्तन में सभी कटी हुई सब्जियों को मिक्स करें और उसमें भुना हुआ मखाना डालें। अब इसमें थोड़ा सा काला नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका ताजगी से भरपूर मखाना सलाद तैयार है।
मखाना सलाद में आप अपनी पसंद के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। आप इसमें पनीर, स्प्राउट्स, ड्राई फ्रूट्स या अपने पसंदीदा फल भी शामिल कर सकते हैं। इससे सलाद का स्वाद और भी बढ़ जाएगा और आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे।
All Images Credit- Freepik
[ad_2]
Source link