Jio earns a net profit of ₹5,445 crore in the April-June quarter | JIO को अप्रैल-जून तिमाही में ₹5,445 करोड़ का नेट प्रॉफिट: तिमाही आधार पर यह 2% बढ़ा, रेवेन्यू ₹26,478 करोड़ रहा


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस जियो लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 5,445 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। तिमाही आधार इसमें 2% की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 2% बढ़ा और यह 26,478 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने आज (शुक्रवार, 19 जुलाई) वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

Q4FY24 में नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹4,716 करोड़ रहा
पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 13% बढ़कर 4,716 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 4,173 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। Q4FY24 में वैल्यू ऑफ सर्विसेस से जियो की इनकम बढ़कर 27,539 करोड़ रुपए रही। जनवरी-मार्च 2023 में यह 24,602 करोड़ रुपए रही थी।

इस साल 20.33% चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
रिलायंस जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज (19 जुलाई) 1.78% गिरकर 3,116.59 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर ने पिछले 5 दिन में 1.86% का निगेटिव रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में 6.84%, 6 महीने में 13.97% और एक साल में 9.68% का रिटर्न दिया है। केवल इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो रिलायंस का शेयर 20.33% चढ़ा है।

रिलायंस ग्रुप की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज (19 जुलाई) 1.78% गिरकर 3,116.59 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

यह खबर भी पढ़ें…

आज से 25% तक महंगा हुआ जियो का रिचार्ज: ₹239 वाला प्लान अब ₹299 में मिलेगा, एयरटेल ने भी 21% तक बढ़ाए दाम

आज यानी 3 जुलाई 2024 से जियो और एयरटेल के रिचार्ज 25% तक महंगे हो गए हैं। दोनों कंपनियों ने 27 और 28 जून को टैरिफ दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी, जो आज से प्रभावी हो रहा है। आज से जियो के 239 रुपए वाले प्लान की कीमत 299 रुपए हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version