क्या मॉनसून में बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय | is coconut oil good for hair in monsoon in hindi


Kya Monsoon Me Nariyal Tel Lagana Chahiye: मॉनसून का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शुरू हो गई हैं कई सारी समस्याएं। खासकर, बालों से जुड़ी समस्याएं। मॉनसून की वजह से ह्यूमीडिटी बढ़ जाती है। उमस बढ़ने के कारण बालों का चिपचिपापन, फ्रीजी होना, कमजोर होना और हेयर फॉल बढ़ना। इस तरह कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचा नहीं जा सकता है। हां, अगर सही तरह से बालों की केयर की जाए, तो इन समस्याओं को कम जरूर किया जा सकता है। इसके लिए, कुछ लोग सिर में नारियल तेल लगाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि नारियल तेल लगाने से हेयर फॉल कम हो जाता है और बाल स्मूद तथा शाइनिंग भी बनते हैं। मगर सवाल ये उठता है कि क्या मॉनसून में भी नारियल तेल लगाया जा सकता है? क्या इस सीमन में भी बालों में नारियल तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है? आइए, जानते हैं ग्रेटर कैलाश और नोएडा में स्थित Delhi Wellness Clinics में कॉस्मेटोलॉजिस्ट रितु खारियान से।

क्या मॉनसून में बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं?- Kya Monsoon Me Nariyal Tel Lagana Chahiye

बालों की सेहत के लिए नारियल तेल बहुत ही उपयोगी होता है। नियमित रूप से नारियल तेल से चंपी करना चाहिए। इससे स्कैल्प बेहतर होती है और हेयर फॉल, डेंड्रफ जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। यह पुरुष और महिला दोनों के लिए काफी अच्छा प्रोडक्ट है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या हम मॉनसून में भी नारियल तेल से बालों की चंपी कर सकते हैं? इस संबंध में एक्सपर्ट की राय है कि नारियल तेल को निश्चित रूप से इन दिनों लगाया जा सकता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। असल में नारियल तेल बालों को नॉरिश करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जिससे बाल चिपचिपे हो सकते हैं। ऐसे में अगर देखा जाए तो मॉनसून में बालों पर नारियल तेल लगाया जाए, तो इससे बाल ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन दिनों बालों में नारियल तेल नहीं लगाया जा सकता है। आप नारियल तेल लगा सकते हैं। लेकिन, लंबे समय के लिए नारियल तेल लगाकर बालों पर छोड़ना सही नहीं होगा। इसके बजाय, कोशिश करें कि नारियल तेल बालों की चंपी करें। आधे घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। इससे बालों में फर्क दिखेगा और हेयर फॉल की समस्या में भी कुछ कमी देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में बालों में नारियल का तेल लगाना सही होता है? जानें फायदे-नुकसान

मॉनसून में बालों पर नारियल तेल लगाने के फायदे- Monsoon Me Nariyal Tel Lagane Ke Fayde

फ्रीजीनेस दूर होती हैः मॉनसून में बालों पर नारियल लगाने से बालों की फ्रीजीनेस दूर होती है। वैसे भी इस मौसम में काफी ह्यूमीडिटी रहती है, जिससे बालों में चिपचिपापन रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल का यूज कर सकते हैं।

बाल मॉइस्चर होते हैंः बढ़ती उमस के कारण बालों का मॉइस्चर कम हो जाता है। वहीं, अगर नियमित रूप से नारियल तेल से हेयर ऑयलिंग की जाए, तो बालों में मॉइस्चर को लॉक किया जा सकता है। इससे बालों स्मूदी और शाइनिंग भी बनते हैं।

हेयर फॉल कम होता हैः मॉनसून के दिनों में बढ़ते हेयर फॉल को रोका नहीं जा सकता है। हां, अपनी हेयर केयर रूटीन की मदद से इसको कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए, नारियल तेल से बालों की चंपी करें। चंपी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है।

All Image Credit: Freepik



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version